टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 स्टार खिलाड़ी! इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार के बाद कट सकता है पत्ता

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 4-0 से T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. कुछ खिलाड़ियों ने इस सीरीज में काफी निराश किया और अब उनका टीम इंडिया से पत्ता कट सकता है.

team india (6)
1 / 6

Team India: इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 5 मैचों की T20I सीरीज में 4-0 से करारी हार थमाई. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड, दोनों के खिलाफ जीत का खाता खोलने में असफल रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI की नजर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुख्य रूप से टिकी हुई है और अब सीरीज के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले कुछ स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर2 / 6

वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में बुरी तरह फेल हुए. वो गेंद से प्रभावित नहीं कर पाए और बल्ले से भी उनका योगदान खास नहीं रहा. इसी वजह से अब उन्हें T20I स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है. (Image: Washington Sundar Instagram)

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा3 / 6

प्रसिद्ध कृष्णा का T20I स्क्वाड में कमबैक हुआ था लेकिन उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. कृष्णा ने दो मैचों में हिस्सा लिया और मात्र 1 विकेट झटका. उन्हें भी अब टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह किसी और गेंदबाज को मौका देना अच्छा फैसला रहेगा. (Image: Prasidh Krishna Instagram)

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई4 / 6

रवि बिश्नोई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. इसी वजह से उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वाड में जगह मिली. हालांकि, बिश्नोई के लिए यह दोनों ही सीरीज भूलने लायक रही. उन्होंने भारतीय फैंस को काफी निराश किया और खूब रन लुटाए. (Image: Ravi Bishnoi Instagram)

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे5 / 6

सूर्यांश शेडगे को नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था. हालांकि, शेडगे का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा. इसी वजह से अब उनका T20I स्क्वाड से पत्ता कट सकता है. वो जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा जरूर हैं लेकिन यह भारत की B टीम है. उन्हें मुख्य टीम में वापसी के लिए जरूर समय लगेगा. (Image: Suryansh Shedge Instagram)

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती6 / 6

वरुण चक्रवर्ती भारत की T20I टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों में वो फॉर्म में नजर नहीं आए हैं. इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने 3 मैचों में मात्र 1 विकेट झटका. वो चोटिल होने के कारण बाहर हैं और अब वो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. (Image: Varun Chakravarthy Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन