नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने 2023 विश्व कप के वेन्यू के रूप में अहमदाबाद के चयन पर अनावश्यक विवाद पैदा करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना की है। भारत-पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। अकरम ने कराची में एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कहा- पाकिस्तान को अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए और उन स्थानों पर मैच खेलना चाहिए जहां वे निर्धारित हैं। हम अहमदाबाद में नहीं खेलेंगे जैसे अनावश्यक बयान मुझे समझ नहीं आते। पाकिस्तान के खिलाड़ियों से पूछो, उन्हें कोई परवाह नहीं है, वे वहीं खेलेंगे जहां उनका खेलना तय है।
इन बातों से आगे बढ़ना चाहिए
अकरम ने आगे एशिया कप के लिए भारत के पाकिस्तान न आने और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप के लिए इंडिया जाने वाले सवाल पर कहा- मैं ईगो के पक्ष में हूं। यदि आपके पास ईगो है और आपको लगता है कि आप अपने रुख पर कायम रह सकते हैं तो आपको बोलना चाहिए। लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि इससे आगे बढ़ना चाहिए। कुछ भी कहने से पहले हमेशा सोचें, लेकिन अगर आप नहीं कर सकते तो इसके बारे में बात न करें, हर कोई अपने देश के लिए देशभक्त है। मुझे कहना होगा कि यह सिर्फ एक खेल है। इसे एक खेल के रूप में लें।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1673734423328747521?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1673734423328747521%7Ctwgr%5E60f7bb45247e726cde91966cbeff153edad8ea6d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fakram-condemns-pcbs-opposition-to-ahmedabad-as-world-cup-venue
सुरक्षा को लेकर जताई थी चिंता
अहमदाबाद में खेलने को लेकर पीसीबी ने सुरक्षा कारणों से चिंता जताई थी। हालांकि, पीसीबी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच चर्चा हुई। बीसीसीआई एशिया कप के लिए पीसीबी के प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने पर सहमत हो गया, जिससे इस मुद्दे को सुलझाने में मदद मिली। इन चर्चाओं के बाद बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच अब 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines