आयुष म्हात्रे-वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद BCCI ले सकती है कड़ा एक्शन

BCCI to Review India U19 Team: भारत के लिए अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल भूलने लायक रहा. पाकिस्तान के खिलाफ हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया को 191 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस बड़ी हार के बाद अब BCCI टीम इंडिया के परफॉर्मेंस का रिव्यू लेने वाली है. फाइनल में खराब बैटिंग को लेकर बात हो सकती है.

BCCI to Review India U19 Team

BCCI लेगा कड़ा एक्शन!

BCCI to Review India U19 Team: अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने 191 रन से भारतीय टीम को पराजित कर दिया. टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में उनका बुरा हाल हो गया. अब कप्तान आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के सदस्यों पर BCCI कड़ा एक्शन ले सकती है और उनपर गाज गिर सकती है. बताया जा रहा है कि बीसीसीआई टीम इंडिया के प्रदर्शन का समीक्षा करने वाली है.

विज्ञापन

BCCI करेगी टीम इंडिया के प्रदर्शन का रिव्यू

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि BCCI भारत की अंडर 19 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद टीम के प्रदर्शन का रिव्यू करने के मूड में है. 22 दिसंबर को एपेक्स काउंसिल की मीटिंग का आयोजन किया गया था और इसी बीच ये फैसला लिया कि जूनियर टीम के टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस की चर्चा की जाएगी. यहां टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगा जाएगा. टीम मैनेजर सलिल दतार से रिपोर्ट मिलेगी. इसके अलावा BCCI हेड कोच ऋषिकेश कनितकर और कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ भी बातचीत करने का प्लान बना रही है.

विज्ञापन

अमूमन जो रिव्यू की प्रक्रिया होती है, ये उससे बिल्कुल अलग है. खिलाड़ियों के फाइनल में बर्ताव से जुड़ी समस्या भी सामने आई थी लेकिन अभी ये तय नहीं है कि इसपर BCCI कोई बात करेगी, या नहीं. दरअसल, जनवरी-फरवरी 2026 में अंडर 19 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है. इसी वजह से BCCI समस्याओं को हल करने के बारे में सोच रही है, ताकि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर पाए. फाइनल में भारतीय बल्लेबाजी क्रम ने काफी निराश किया. इस बारे में भी जरूर बात होगी.

ये भी पढ़ें:- IPL का रोमांच फेल करेगी विजय हजारे ट्रॉफी! हर एक टीम में भरे हैं चैंपियन सितारे, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

फाइनल में कैसे हार गई टीम इंडिया?

टीम इंडिया अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल तक बिना कोई मैच हारे पहुंची थी. गेंद और बल्ले से टीम कमाल कर रही थी. फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन बना दिए. समीर मिन्हास ने 172 रन की बड़ी पारी खेली. भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है और लग रहा था कि वो लक्ष्य का पीछा कर लेंगे. हालांकि, भारतीय टीम 156 रन पर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान ने 191 रन से मैच जीता. टीम इंडिया ये गलती अंडर 19 वर्ल्ड कप में नहीं करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ