IND vs WI: तिरुवनंतपुरम के मैदान पर में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? एक भी बार नहीं हुए आउट

Virat Kohli ODI Record in Thiruvananthapuram: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच भारतीय टीम को तिरुवनंतपुरम में खेलना है. तिरुवनंतपुरम के मैदान पर विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं. वह एक भी बार इस मैदान पर आउट नहीं हुए हैं और नाबाद ही पवेलियन लौटे हैं.

विराट कोहली/ Image Source: ANI

विराट कोहली/ Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. इस मैच के लिए दोनों टीमें तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खूब पसीने बहा रहे हैं. कोहली 15 हजार वनडे रन भी इस सीरीज में पूरे कर सकते हैं. फैंस की निगाहें किंग कोहली पर टिकी हुई हैं. विराट कोहली का रिकॉर्ड तिरुवनंतपुरम में कैसा रहा है. आइए एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?

27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. वह अब तक एक भी बार इस मैदान पर आउट नहीं हुए हैं और नाबाद पवेलियन लौटे हैं. किंग कोहली ने अब तक इस मैदान पर 2 वनडे मैच खेले हैं. पहला मैच उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था. इस मैच में उन्होंने 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

विज्ञापन

वहीं, दूसरा मैच किंग कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2023 में खेला था. इस मैच में कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 110 गेंदों में 166 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके के अलावा 8 छक्के शामिल थे. अब तक खेले गए 2 मैच में उन्होंने 199 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

किंग कोहली बनाने वाले हैं 15 हजार रन

विराट कोहली वनडे में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं. वह केवल 59 रन बनाते ही नया कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे. कोहली ने अब तक 314 वनडे मैच में 14941 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 463 मैच में 18426 रन बनाए. अगर विराट कोहली 59 रन बना लेते हैं तो वह 15 हजार वनडे रन बनाने वाले सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में रन बनाना पसंद है. कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 41 पारियों में 66.50 की औसत के साथ 2261 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 35 पारियों में 57.60 की औसत के साथ 1613 रन बनाए हैं. कोहली के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि वह पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम से बड़ी पारी खेल सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ