Afghanistan vs Nepal

एशियन गेम्स में नेपाल ने किया बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से चटाई धूल

Afghanistan vs Nepal: एशियन गेम्स 2026 में नेपाल ने बड़ा उलटफेर करते हुए अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे नेपाल की टीम ने 17.2 ओवर में हासिल कर शानदार जीत दर्ज की.

Asian Games 2026, Afghanistan vs Nepal: एशियन गेम्स 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. नेपाल ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से करारी मात देकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि, अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 102 रन ही बना सकी. नेपाल की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका. अफगान टीम की ओर से फैजल खान और नजीबुल्ला जादरान ने सबसे ज्यादा 30-30 रनों की पारियां खेलीं.

विज्ञापन

नेपाल की ओर से कुशल भुर्तेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि ललित राजबंशी ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, 103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. ओपनिंग जोड़ी कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि, इसके बाद संदीप जोर्रा ने 34 रन और रोहित पौडेल ने 33 रन की अहम पारियां खेलकर टीम को संभाल लिया. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी 15 रन का योगदान दिया. नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 103 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ नेपाल ने ग्रुप में अपना खाता खोल लिया है और क्वार्टरफाइनल की ओर अपना मजबूत कदम बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ