SRH की इस मिस्ट्री गर्ल ने मचा दिया दिलों में तूफान! जानिए कौन है ये हसीना?

Who is Pragya Nayan Sinha: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के दौरान जब 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला हो रहा था, तब स्टैंड्स में एक क्यूट हसीना एसआरएच को चियर करते हुए नजर आ रही थी.

Pragya Nayan Sinha SRH
1 / 7
Pragya Nayan Sinha SRH

क्रॉप्ड स्टाइल का सफेद स्लीवलेस रफल टॉप और ब्लू फिटेड जींस पहनी इस हसीना ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के दिलों में हचलच मचा दी थी,साथ ही स्टाइलिश सनग्लास उनके चेहरे की खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहा था. हर कोई जानने की कोशिश कर रहा था कि ये कोई सेलेब्रिटी तो नहीं. आइए हम इनकी पूरी डिटेल आपको बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

2 / 7

इस हसीना की फेवरेट टीम सनराइजर्स हैदराबाद बीते रविवार के दिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबला 7 विकेट से हार गई थी. इसके बाद लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हम गेम हारे, अटेंशन नहीं'. जाहिर सी बात है कि वो कहना चाह रही हैं कि उन्होंने मैच के दौरान हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था.

विज्ञापन

3 / 7

इस क्यूट मिस्ट्री गर्ल का नाम प्रज्ञा नयन सिन्हा है, उनका जन्म झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में 17 अगस्त 1998 को हुआ था. उनके पिता का नाम आरआर नयन और माता का नाम सीमा सिन्हा है. आप सोच रहे होंगे कि दूसरे राज्य के होने के बावजूद वो ऑरेंज आर्मी को क्यों सपोर्ट कर रही हैं? तो इसका जवाब उनके प्रोफेशन में छिपा है.

4 / 7

प्रज्ञा नयन सिन्हा पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं जिन्हों खास तौर से तेलुगू, मराठी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है. यही वजह है कि झारखंड की मूल निवासी होने के बावजूद वो सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करती हैं, एसआरएच फ्लैग के साथ उप्पल स्टेडियम में उनकी मौजूदी इस बात की गवाही दे रही है.

विज्ञापन

5 / 7

एक्टिंग की बात करें तो उन्हें साल 2024 में आई तेलुगू मूवी 'चक्रव्यूह: द ट्रैप' में अहम रोल अदा किया था, 2026 में इसी भाषा की फिल्म 'मिशन सी1000' में भी काम किया है. इसके अलावा 2024 में उन्होंने मराठी फिल्म फौजी में अभिनय किया था.

6 / 7

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें प्रज्ञा ने गिरिडीह के बीएनसी डीएवी पब्लिक स्कूल से शुरुआती, जिसके बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी में स्टडी की, जहां से उन्होंने अपनी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है.

विज्ञापन

7 / 7

प्रज्ञा नयन सिन्हा की अपकमिंग मूवी का नाम 'डीजीपी कश्मीर' है, जो अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है,. जिसे इम्तियाज भट्ट डायरेक्ट किया है. इसके अलावा एम तस्लीम और विजय कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है. ये कहानी जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन बहादुर जवानों के बारे में हैं जो अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए थे. प्रज्ञा फिलहाल इस मूवी के लिए शूटिंग में मशगूल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन