IPL 2026: शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में शामिल हुए मिचेल मार्श, LSG के लिए किया बड़ा करिश्मा

Mitchell Marsh Century: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी की तरफ से खेलते ओपनर मिचेल मार्श ने न सिर्फ अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया, बल्कि अपनी टीम के रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया.

Mitchell Marsh Century
1 / 6
Mitchell Marsh Century

एलएसजी और आरसीबी के बीच 7 मई को हुए मुकाबले में बारिश के दखल के बीच मिचेल मार्श के तूफानी शतक ने स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों के बीच रोमांच ला दिया. इतना ही नहीं उन्होंने वो करिश्मा किया जो अब तक लखनऊ सुपरजायंट्स के किसी भी क्रिकेटर ने नहीं किया है.

विज्ञापन

इकाना में मार्श का तूफान

इकाना में मार्श का तूफान2 / 6

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने जब टॉस जीतकर एलएसजी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया तब उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि उनके गेंदबाजों के लिए मिचेल मार्श को रोकना नामुमकिन हो जाएगा. इस ऑस्ट्रेलियन स्टार ने मैदान में चौके-छक्के की बरसात कर दी.

विज्ञापन

49 गेंदों में शतक

49 गेंदों में शतक3 / 6

मिचेल मार्श ने महज 49 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से, साथ ही 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अपना शतक पूरा किया. जब कैरेबियन बॉलर रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें 14वें ओवर की चौथी गेंद फेंकी तब मार्श ने बैकवर्ड प्वॉइंट बाउंड्री की तरफ चौका जड़ दिया और सैकड़ा पूरा हो गया.

LSG की तरफ से सबसे तेज शतक

LSG की तरफ से सबसे तेज शतक4 / 6

मिचेल मार्श अब लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से सबसे तेज सेंचुरी (49 गेंद) लगाने बल्लेबाज बन गए. ये माइलस्टोन ऐसे वक्त में आया है जब टीम को काफी जरूरत थी, ऐसे में कंगारू स्टार ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया.

विज्ञापन

पंत के नाम पिछला रिकॉर्ड

पंत के नाम पिछला रिकॉर्ड5 / 6

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से सबसे तेज शतक बनाने का पिछला रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था. 27 मई 2025 को इकाना स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 54 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया था.

6 / 6

जोश हेजलवुड का शिकार बनने से पहले मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से 111 रन बना लिए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 198.21 का रहा. ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने ने लखनऊ सुररजायंट्स के टोटल स्कोर को बेहतर करने में काफी मदद की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन