Sanjay Manjrekar Blunt Remark on Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। जबकि वे बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वॉटरबाय बनकर सामने आए। पूर्व कप्तान का निराला अंदाज देखकर फैंस खुश हो गए। कोहली वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज से लेकर बेहतरीन फील्डर हैं। वह सर्वाधिक वनडे शतक बनाने के मामले में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के भी करीब पहुंच रहे हैं। कोहली उनसे सिर्फ तीन शतक पीछे हैं।
वह सिर्फ खेलना चाहते हैं
इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कोहली और तेंदुलकर के बीच कुछ समानताएं निकालीं। मांजरेकर ने विराट को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा- “विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बीच एक समानता यह है कि वे दोनों ज्यादा से ज्यादा मैदान पर रहना चाहते हैं। कोहली भले ही बांग्लादेश के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिर भी मैदान पर थे। सोचिए क्या विराट कोहली सत्ता या नेतृत्व चाहते हैं? वह सिर्फ खेलना चाहते हैं। मांजरेकर ने आगे कहा- वह टीम का हिस्सा बनकर एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक टीम की कप्तानी की, इसलिए मुझे नहीं लगता कि अधूरे सपने जैसी कोई गुंजाइश है। टीम के साथ रहना, खिलाड़ियों के साथ यात्रा करना और जीत के क्षणों का हिस्सा बनना उसके लिए पावर से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
सचिन से आगे निकलना मुश्किल
मांजरेकर ने आगे कहा कि कोहली के लिए टेस्ट सेंचुरी के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकलना मुश्किल होगा क्योंकि तेंदुलकर के पास 51 शतक हैं जबकि विराट कोहली ने अभी तक 29 शतक ही जमाए हैं। उन्होंने कहा- एक अच्छे खिलाड़ी के लिए वनडे में रन बनाना थोड़ा आसान है क्योंकि गेंदबाज हमेशा विकेट लेने की कोशिश नहीं करते हैं। तेंदुलकर और कोहली विशेष हैं। हालांकि, मेरा मानना है कि कोहली के लिए 51 टेस्ट शतक तक पहुंचना बहुत मुश्किल होगा।” टीम इंडिया अब 22 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
26 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
44 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines