IND vs AUS: 'क्रिकेट के भगवान' का एक और महारिकॉर्ड तोड़ेंगे Virat Kohli! 148 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

Virat kohli IND vs AUS: विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कमाल का रहा है. किंग कोहली लगभग 7 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे. कोहली के पास वनडे सीरीज में सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli IND vs AUS: विराट कोहली 224 दिनों के बाद फिर से मैदान पर उतरने जा रहे हैं. पर्थ में किंग कोहली एक बार फिर अपने पसंदीदा फॉर्मेट में बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं हमेशा से ही कोहली को खूब रास आती है और यहां उनका रिकॉर्ड भी ‘विराट’ रहा है.

विज्ञापन

कोहली अपने इस दमदार रिकॉर्ड को इस दौरे पर भी बरकरार रखना चाहेंगे. विराट के पास सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा. कोहली अगर एक शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह वो मुकाम हासिल कर लेंगे, जो 148 साल के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका है.

विज्ञापन

सचिन से आगे निकलने का मौका

विराट कोहली ने अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 51 शतक जमाए हैं. कोहली इस फॉर्मेट में 50 शतक जमाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. हालांकि, किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और कोहली संयुक्त रूप से एक नंबर पर हैं.

विज्ञापन

कोहली ने वनडे में 51 शतक लगाए हैं, जबकि सचिन के बल्ले से 51 सेंचुरी टेस्ट में निकली है. विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर एक सेंचुरी और लगाने में सफल रहते हैं, तो वह एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ देंगे.

ऑस्ट्रेलिया में दमदार कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कमाल का रहा है. किंग कोहली कंगारू सरजमीं पर अब तक कुल 29 वनडे मैचों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं. इस दौरान उन्होंने 51 की औसत से खेलते हुए 1327 रन ठोके हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 5 शतक और 6 फिफ्टी जमाई है.

विज्ञापन

कोहली आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उतरे थे, जहां उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था. वह भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे थे. टीम इंडिया कोहली से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ