IND vs AUS

IND vs AUS: एक नहीं Team India के लिए आई 5 बड़ी खुशखबरी! मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले ही टीम इंडिया को पांच अच्छी खबर मिल चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम के पास इस बार कंगारू सरजमीं पर एकदिवसीय सीरीज को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. कंगारू टीम की कमान मिचेल मार्श संभालते हुए नजर आएंगे.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जाना है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी के बाद भारतीय टीम कागज पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है. वहीं, कंगारू टीम को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार कागज पर उतनी मजबूत दिखाई नहीं दे रही है.

विज्ञापन

टीम के नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं, एडम जम्पा की भी सुविधाएं कंगारू टीम को पहले वनडे में नहीं मिल पाएगी. इसके साथ ही कैमरून ग्रीन भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं. एलेक्स कैरी भी पर्थ में होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

विज्ञापन

जोश इंग्लिस की भी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दो वनडे मैचों में कमी खलेगी. पांच बड़े स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का इस बार शानदार मौका होगा. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ