IND vs NZ: राजकोट में किंग कोहली के निशाने पर होंगे दो बड़े रिकॉर्ड, सचिन-सहवाग को छोड़ेंगे पीछे

Virat Kohli IND vs NZ: विराट कोहली के पास दूसरे वनडे मुकाबले में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा. किंग कोहली ने पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 93 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli IND vs NZ 2nd ODI: विराट कोहली का बल्ला वनडे फॉर्मेट में जमकर आग उगल रहा है. पिछली पांच पारियों में कोहली दो शतक और तीन फिफ्टी जमा चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भी विराट ने धांसू प्रदर्शन करते हुए 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी.

विज्ञापन

कोहली अपनी धांसू फॉर्म को दूसरे वनडे मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे. राजकोट में विराट के पास दो बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा. कोहली अगर अपनी बेमिसाल फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे, तो वह सचिन तेंदुलकर को खास मामले में पीछे छोड़ देंगे.

विज्ञापन

किंग कोहली के निशाने पर होंगे 2 बड़े रिकॉर्ड

दरअसल, वनडे क्रिकेट में विराट कोहली 5 बार लगातार पांच मैचों में 50 प्लस स्कोर बना चुके हैं. इस लिस्ट में विराट अभी सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से नंबर वन पर हैं. हालांकि, अगर किंग कोहली दूसरे वनडे में एक और फिफ्टी जमाने में सफल रहते हैं, तो वह सचिन, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ को एक साथ पीछे छोड़ देंगे. द्रविड़-रोहित भी वनडे में 5 बार लगातार पांच मुकाबले में 50 रनों से ज्यादा रन बना चुके हैं.

इसके साथ ही विराट अगर राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे मैच में एक अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह एकदिवसीय क्रिकेट में भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे. कोहली-सहवाग के नाम अभी छह-छह शतक दर्ज हैं. वडोदरा में विराट इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने से महज 7 रन दूर रह गए थे. हालांकि, दूसरे वनडे में उनके पास सहवाग को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया 1-0 से आगे

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है. वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था. न्यूजीलैंड से मिले 301 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर एक ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया था. विराट शतक से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने 91 गेंदों में 93 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, कप्तान गिल के बल्ले से 56 रन निकले थे. अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने 21 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ