IPL 2026 में भी शुरू हुआ ‘नो हैंडशेक’ विवाद, कोहली-हेड की भिड़ंत में उठी नई चिंगारी!
No Handshake Policy In IPL 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 से है नो-हैंडशेक पॉलिसी अपनाई जा रही है, लेकिन ऐसी आंच अब इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में भी देखने को मिली जब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में विराट कोहली और ट्रेविस हेड का आमना-सामना हुआ.
Written By: Shariqul Hoda|Updated: May 23, 2026 13:15
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: May 23, 2026 13:15
Share :
Virat Kohli Travis Head
---विज्ञापन---
Virat Kohli and Travis Head No Handshake Viral Video: आईपीएल 2026 में 22 मई की शाम एसआरएच और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले ने न सिर्फ अपने नतीजे की वजह से, बल्कि विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हुई तीखी नोकझोंक की वजह से भी सबका ध्यान खींचा. बीते शुक्रवार को हैदराबाद ने 55 रनों से शानदार जीत हासिल की, लेकिन मैच के बाद इन दोनों स्टार्स के बीच हुई 'गरमागरमी' सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई.
'नो हैंडशेक' का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, मैच के बाद विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. बताया जा रहा है कि ये टेंशन आरसीबी की पारी के दौरान ही शुरू हो गई थी, जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और हेड आरसीबी के पूर्व कप्तान से कुछ कहा-सुनी करते नजर आए.
इस मैच में विराट कोहली बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर साकिब हुसैन का शिकार बन गए. हालांकि उनकी पारी छोटी थी, लेकिन क्रीज पर रहते हुए उनकी हेड से तीखी बहस हुई, जिसने दोनों टीमों के बीच मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया.
ऑनलाइन मौजूद वीडियो फुटेज से ऐसा लग रहा था कि फील्डिंग के दौरान ट्रेविस हेड विराट कोहली को उकसाने की कोशिश कर रहे थे. ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलियन बैटर कोहली को आक्रामक शॉट खेलने की चुनौती दे रहे थे, जिस पर भारतीय स्टार ने मिडिल ओवर्स में तीखा रिएक्शन दिया. कोहली ने शायद कहा, 'अब जब तुम्हें सब्स्टिट्यूट नहीं किया जाएगा, तो तुम गेंदबाजी ही कर लो.'
ऐसा माना जा रहा है कि ये कमेंट इस बात से जुड़ा था कि इस सीजन में ट्रविस हेड को अक्सर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर सब्स्टिट्यूट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. कोहली का इशारा शायद इस तरफ था कि चूंकि इस मैच में हेड मैदान पर ही मौजूद थे, इसलिए उन्हें गेंदबाजी में भी अपना योगदान देना चाहिए.
वायरल हुआ मोमेंट
विराट कोहली के आउट होने के बाद, ट्रैविस हेड ने कथित तौर पर इस बहस के दौरान एक और टिप्पणी की. उन्होंने कहा, 'तुम तो आउट भी हो गए, दोस्त, इससे पहले कि मैं गेंदबाजी करने आता.' ये घटना तब से SRH बनाम RCB मुकाबले के सबसे ज्यादा चर्चित पलों में से एक बन गई है.
ट्रेविस हेड का जवाब
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड ने भी इस वायरल मोमेंट को इशारों-इशारों में रिएक्शन दिया है. ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार प्लेयर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद की फोटो लगाई है, जो नो हैंडशेक मोमेंट से जुड़ी है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'शरीर को खुद अंदाजा लगाने दीजिए.'
Virat Kohli and Travis Head No Handshake Viral Video: आईपीएल 2026 में 22 मई की शाम एसआरएच और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले ने न सिर्फ अपने नतीजे की वजह से, बल्कि विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हुई तीखी नोकझोंक की वजह से भी सबका ध्यान खींचा. बीते शुक्रवार को हैदराबाद ने 55 रनों से शानदार जीत हासिल की, लेकिन मैच के बाद इन दोनों स्टार्स के बीच हुई ‘गरमागरमी’ सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई.
‘नो हैंडशेक’ का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, मैच के बाद विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. बताया जा रहा है कि ये टेंशन आरसीबी की पारी के दौरान ही शुरू हो गई थी, जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और हेड आरसीबी के पूर्व कप्तान से कुछ कहा-सुनी करते नजर आए.
इस मैच में विराट कोहली बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर साकिब हुसैन का शिकार बन गए. हालांकि उनकी पारी छोटी थी, लेकिन क्रीज पर रहते हुए उनकी हेड से तीखी बहस हुई, जिसने दोनों टीमों के बीच मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया.
ऑनलाइन मौजूद वीडियो फुटेज से ऐसा लग रहा था कि फील्डिंग के दौरान ट्रेविस हेड विराट कोहली को उकसाने की कोशिश कर रहे थे. ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलियन बैटर कोहली को आक्रामक शॉट खेलने की चुनौती दे रहे थे, जिस पर भारतीय स्टार ने मिडिल ओवर्स में तीखा रिएक्शन दिया. कोहली ने शायद कहा, ‘अब जब तुम्हें सब्स्टिट्यूट नहीं किया जाएगा, तो तुम गेंदबाजी ही कर लो.’
ऐसा माना जा रहा है कि ये कमेंट इस बात से जुड़ा था कि इस सीजन में ट्रविस हेड को अक्सर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर सब्स्टिट्यूट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. कोहली का इशारा शायद इस तरफ था कि चूंकि इस मैच में हेड मैदान पर ही मौजूद थे, इसलिए उन्हें गेंदबाजी में भी अपना योगदान देना चाहिए.
---विज्ञापन---
वायरल हुआ मोमेंट
विराट कोहली के आउट होने के बाद, ट्रैविस हेड ने कथित तौर पर इस बहस के दौरान एक और टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘तुम तो आउट भी हो गए, दोस्त, इससे पहले कि मैं गेंदबाजी करने आता.’ ये घटना तब से SRH बनाम RCB मुकाबले के सबसे ज्यादा चर्चित पलों में से एक बन गई है.
ट्रेविस हेड का जवाब
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड ने भी इस वायरल मोमेंट को इशारों-इशारों में रिएक्शन दिया है. ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार प्लेयर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद की फोटो लगाई है, जो नो हैंडशेक मोमेंट से जुड़ी है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘शरीर को खुद अंदाजा लगाने दीजिए.’