हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या सच में कोहली-रोहित को वनडे से भी ले लेना चाहिए संन्यास? यह आंकड़े हैं आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा

Kohli-Rohit Retirement: विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे से रिटायरमेंट लेने की बात कर रहे आलोचकों को इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के आंकड़े देख लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
Kohli-Rohit

Kohli-Rohit Retirement: सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या बीसीसीआई और सिलेक्टर्स के वनडे विश्व कप 2027 की प्लानिंग में कोहली-रोहित फिट बैठ रहे हैं? खबरें ऐसी भी हैं कि बीसीसीआई रोहित शर्मा की जगह पर शुभमन गिल को एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाने पर भी विचार कर रही है।

मगर कोहली-रोहित के आंकड़े आलोचकों के मुंह पर किसी जोरदार तमाचे की तरह हैं। दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने पिछले दो साल में 50 ओवर के फॉर्मेट में खूब धमाल मचाया है। आंकड़े ऐसे हैं, जिन्हें सिलेक्टर्स इतनी आसानी से तो नजरअंदाज नहीं ही कर सकते हैं।

कोहली-रोहित के दमदार आंकड़े

पहले बात विराट कोहली के आंकड़ों की कर लेते हैं। किंग कोहली ने साल 2023 में कुल 27 वनडे मैच खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 72 की दमदार औसत से खेलते हुए 1377 रन ठोके थे। विराट ने छह शतक और 8 अर्धशतक जमाए थे। 2024 में किंग कोहली को सिर्फ 3 ही एकदिवसीय मैच खेलने का मौका मिला और उनके बल्ले से निकले 58 रन। साल 2025 में किंग कोहली फिर रंग में लौटे। इस साल अभी तक खेले 7 मैचों में विराट 45 की बेमिसाल औसत से 275 रन ठोक चुके हैं। एक सेंचुरी और दो अर्धशतक किंग कोहली के बल्ले से निकले हैं।

विज्ञापन

बात जब वनडे फॉर्मेट की आती है, तो रोहित शर्मा भी किसी से कम नहीं हैं। इस साल हिटमैन ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 37 की बढ़िया औसत से 302 रन निकले हैं। रोहित एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुका हैं। साल 2024 में खेले 3 वनडे मैचों में भारतीय कप्तान ने 52 की बैटिंग एवरेज से 157 रन ठोके थे। वहीं, 2023 में रोहित ने 26 पारियों में 52 की औसत से खेलते हुए 1255 रन जड़े थे। यह आंकड़े चीख-चीखकर गवाही दे रहे हैं कि वनडे में रोहित-कोहली का जलवा अभी बरकरार है। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को अभी इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की सख्त जरूरत है।

चैंपियंस ट्रॉफी में मचाया था धमाल

कोहली-रोहित ने मिलकर भारतीय टीम को 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाया था। कोहली ने 5 मैचों में 54 की दमदार औसत से खेलते हुए 218 रन ठोके थे। वहीं, रोहित के बल्ले से भी 180 रन निकले थे। हिटमैन ने फाइनल मैच में अपनी आतिशी बैटिंग से खूब वाहवाही लूटी थी। रोहित ने 83 गेंदों में 76 रन ठोके थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola