IND vs NZ: लगातार 3 हार के बाद न्यूजीलैंड की बदली टीम, दो खिलाड़ियों का कटा पत्ता, KKR स्टार को मिली जगह

New Zealand Squad Change: न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अब अगले दो मुकाबलों के लिए उन्होंने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. KKR के स्टार बल्लेबाज को पांचवें मैच के लिए स्क्वाड में शामिल किया है. इसके अलावा भी कीवी टीम में कुछ चेंज किए गए हैं.

New Zealand Squad Change

न्यूजीलैंड ने किया बड़ा बदलाव

New Zealand Squad Change: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. शुरुआती तीन मैच न्यूजीलैंड टीम के लिए भूलने लायक रहे हैं. टीम इंडिया ने उन्हें बुरी तरह रौंदा है. भारत ने भले ही सीरीज अपने नाम कर ली है लेकिन कीवी टीम आखिरी दो मैच में जोरदार वापसी करने का प्लान बना रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. दो बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने किए बड़े बदलाव

न्यूजीलैंड ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ऐलान किया कि अगले दो मैचों के लिए उनके स्क्वाड में कुछ बदलाव किए गए हैं. क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को स्क्वाड से बाहर करने का फैसला किया गया है. उनकी जगह टिम साइफर्ट, लोकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम को टीम में शामिल किया गया है. आने वाले दो मैचों के लिए ये खिलाड़ी टीम के साथ रहेंगे. बता दें कि त्रिवेंद्रम में होने वाले पांचवें टी20 मैच के लिए फिन एलेन भी स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे.

विज्ञापन

आप नीचे न्यूजीलैंड टीम की ऑफिशियल पोस्ट देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश की फिर होगी T20 World Cup में एंट्री? PCB की धमकी पर ICC लेगी कड़ा एक्शन!

विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीती सीरीज

न्यूजीलैंड ने सालों के इंतजार के बाद टीम इंडिया को भारत में वनडे सीरीज हराने का बड़ा कारनामा किया. हालांकि, टी20 श्रृंखला में उनका बुरा हाल रहा है. 21 जनवरी 2026 को नागपुर में पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेला गया. इसमें भारत ने 238 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 190 ही बना पाई. भारत ने 48 रन से जीत अपने नाम की.

23 जनवरी को रायपुर में दूसरा टी20 मैच हुआ और भारत ने यहां 209 रनों का लक्ष्य 3 विकेट रहते आसानी से चेज कर लिया. गुवाहाटी में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज की. उन्होंने 10 ओवर में ही 154 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया. इसी के साथ वो पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से आगे बढ़ गए. न्यूजीलैंड का लक्ष्य अब वापसी करके अगले दो मैच जीतना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ