कौन बनेगा IPL 2026 का 'सिक्सर किंग'? ये 5 खिलाड़ी जड़ सकते हैं सबसे ज्यादा छक्के

Players Can Hit Most Sixes IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में ताबड़तोड़ एक्शन की उम्मीद है. टूर्नामेंट में चौके-छक्कों की जमकर बारिश हो सकती है. कुछ खिलाड़ी हैं, जो IPL 2026 में सबसे अधिक छक्के जड़ सकते हैं.

Abhishek Sharma Suryakumar yadav (2)
1 / 6

Players Can Hit Most Sixes IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को होने वाला है. टूर्नामेंट शुरू होने में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है और अभी से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. IPL में हर साल छक्कों की बारिश होती है. इस बार भी कुछ खिलाड़ी अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से गेंद को मैदान के बाहर भेजने की कोशिश करेंगे. आइए उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ सकते हैं.

विज्ञापन

निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)

निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)2 / 6

निकोलस पूरन मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के सबसे आक्रमक बल्लेबाजों में से एक हैं. पिछले IPL सीजन में उन्होंने 40 छक्के जड़े थे और इससे उन्होंने साबित कर दिया था कि उन्हें मौजूदा समय का सिक्सर किंग क्यों कहा जाता है. IPL 2026 में भी वो LSG के लिए छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)

अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)3 / 6

अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में टी20 अंतर्राष्ट्रीय के नंबर 1 बल्लेबाज हैं. वो IPL में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. IPL 2026 से ठीक पहले अभिषेक की फॉर्म में वापसी भी हो गई है. अब वो IPL में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए छक्कों की झड़ी लगा सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)4 / 6

सूर्यकुमार यादव अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके लिए IPL का पिछला सीजन धमाकेदार रहा था और अब वो मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 भी खास बनाना चाहेंगे. अगर वो इस बार सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बनते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद)

ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद)5 / 6

ईशान किशन के लिए 2026 अब तक धमाकेदार रहा है. उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में खूब रन बनाए हैं और छक्कों की बारिश की है. अब IPL 2026 में SRH के लिए भी वो वैसा ही कमाल करना चाहेंगे. ईशान किशन भी इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन सकते हैं.

श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)

श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)6 / 6

श्रेयस अय्यर के लिए IPL 2025 धमाकेदार साबित हुआ था. उन्होंने 39 छक्के जड़े थे और अब IPL 2026 में भी वो कुछ ऐसा ही कमाल करना चाहेंगे. अय्यर आक्रमक अंदाज से खेलकर PBKS को जीत के करीब लेकर जाने की कोशिश करेंगे. वो एक बार फिर से छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन