VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान बनते ही कर दिया कमाल, सही फैसला लेकर मुकेश कुमार को दिलाया विकेट

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं. वैभव सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान किशन की जगह ईस्ट जोन की कप्तानी संभाल रहे हैं. वैभव ने कप्तान बनते ही कमाल कर दिया है और सही फैसला लेकर मुकेश कुमार को विकेट दिलाया.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने बतौर कप्तान पहली बार लिया DRS (PIC Credit - BCCI Domestic Video/X)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इस समय जो भी कर रहे हैं, कमाल कर रहे हैं. महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव ने हाल ही दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए अपना मैच खेला. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से दो विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी.
वहीं, अब सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जब वैभव को कप्तानी करने का भी मौका मिला तो उन्होंने कप्तानी में भी कमाल कर दिया. कप्तान वैभव के एक सही फैसले ने मुकेश कुमार को सफलता दिला दी. इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार लिया DRS

वैभव सूर्यवंशी की शानदार कप्तानी का कमाल सेंट्रल जोन की पारी के 40वें ओवर में देखने को मिला. ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार गेंदबाजी कर रहे थे और आर्यन जुयाल (46) बल्लेबाजी कर रहे थे. जुयाल क्रीज पर पैर जमा चुके थे और अर्धशतक के करीब थे. ओवर की दूसरी गेंद पर मुकेश ने ऑफ स्टंप की ओर गेंद फेंकी, जिस पर आर्यन चकमा खा गए. इसके बाद विकेटकीपिंग कर रहे कुमार कुशाग्र ने कैच पकड़ा और जोरदार अपील की. इसके बाद अन्य खिलाडियों ने भी अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने नकार दिया.

विज्ञापन

ऐसे में मुकेश ने स्लीप में खड़े कप्तान वैभव की ओर देखा. इसके बाद वैभव ने मुकेश से बात करके 3 सकेंड बाकी रहते DRS ले लिया. रिव्यू में पता चला के गेंद आर्यन के बल्ले का किनारे को छू कर गई है, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. बतौर कप्तान वैभव ने पहली बार DRS लिया और उनका फैसला सही साबित भी हुआ. विकेट मिलने के बाद वैभव काफी खुश नजर आए और टीम के सभी खिलाड़ियों ने उनके साथ जश्न मनाया.

ये भी पढ़ें- SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के लिए आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले हैं कगिसो रबाडा

वैभव सूर्यवंशी क्यों कर रहे कप्तानी?

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 सीजन के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है और ईशान किशन टीम के कप्तान हैं. हालांकि, सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कप्तान ईशन के हाथ में चोट लग गई, जिसके कारण वह मैदान से बाहर चले गए. ऐसे में ईशान की जगह वैभव को कार्यकारी कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई. ईशान अब भी मैदान से बाहर हैं. खबर लिखे जाने तक सेंट्रल जोन ने 69 ओवर में 8 विकेट 218 रन बना लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ