वैभव सूर्यवंशी ने 3 मैचों में बनाए 42 रन... विराट कोहली का क्या था इतने मुकाबलों में स्कोर? आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का T20I करियर अभी शुरू हुआ है और उन्होंने 3 मैचों में 42 रन बनाए हैं. अमूमन वैभव की तुलना विराट कोहली से की जाती है.आइए जानते हैं कि शुरुआती तीन T20I मैचों में विराट कोहली का स्कोर कितना था.

virat kohli vaibhav sooryavanshi (4)

वैभव से कितने आगे विराट? (Image: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया. वो भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. सूर्यवंशी की इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. सूर्यवंशी को भारत का अगला सचिन-विराट माना जा रहा है. इसी वजह से दोनों ही दिग्गजों से उनकी तुलना होती रहती है. विराट कोहली का T20I करियर ऐतिहासिक रहा है और वो भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. वैभव ने अभी तक 3 मैच खेले हैं. आइए जानते हैं कि तीन मैचों के बाद विराट ने कितने रन बनाए थे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन?

वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया की जर्सी में अब तक तीन T20I मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 42 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का औसत इसी बीच 14 का रहा है और उन्होंने 168.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने अब तक अपने T20I करियर में कुल 5 छक्के जड़े हैं और एक चौका लगाया है.

विज्ञापन

विराट कोहली का कैसा था शुरुआती तीन मैचों में प्रदर्शन?

विराट कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 जून 2010 को अपना T20I डेब्यू किया था. हरारे में हुए इस मैच में उन्होंने नाबाद 26 रन बनाए थे. दूसरे मैच में विराट को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, जबकि विराट ने अपने करियर के तीसरे T20I मैच में 19 गेंदों में 28 रन बनाए थे. विराट ने अपने शुरुआती 3 मैचों में कुल 54 रन जड़े थे. देखा जाए तो विराट ने वैभव के मुकाबले 12 रन अधिक बनाए हैं. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी अभी उम्र में छोटे हैं और मैनेजमेंट उन्हें खुद को साबित करने का थोड़ा अधिक समय देना चाहेगा.

विज्ञापन

विराट कोहली का T20I रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने T20I करियर में कुल 125 मैच खेले और 4188 रन बनाए. उनका औसत इसी बीच 48.69 का रहा और उन्होंने 137.04 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. विराट ने अपने T20I करियर में कुल 38 अर्धशतक जड़े और उनके नाम एक शतक भी था. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद वो रिटायर हो गए थे. देखना होगा कि वैभव अपने T20I करियर में कितने रन बनाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ