ENG vs IND: एक साथ 4-4 बदलाव! 5वें T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? वैभव की जगह पर भी खतरा

Team India Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां T20I मैच सॉउथम्पटन में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है. आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बात करते हैं.

team india vaibhav sooryavanshi
1 / 6

Advertisment

वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई

वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई2 / 6

वॉशिंटगन सुंदर को चौथे T20I में खेलने का मौका मिला लेकिन उन्होंने एक ओवर में 19 रन लुटा दिए. इसके अलावा बल्ले से भी सुंदर ने सिर्फ 5 रन का योगदान दिया. इसी वजह से अब उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में वापस लाया जा सकता है.

विज्ञापन

ईशान किशन की जगह संजू सैमसन

ईशान किशन की जगह संजू सैमसन3 / 6

ईशान किशन मौजूदा समय में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं और उनकी जगह टीम इंडिया में पक्की है. हालांकि, संजू सैमसन के करियर पर खतरा है. संजू को खुद को साबित करने के लिए एक और मौका देना चाहिए. इसी वजह से ईशान की जगह संजू को खेलना चाहिए. (Image: Twitter/X)

अक्षर पटेल की जगह सूर्यांश शेडगे

अक्षर पटेल की जगह सूर्यांश शेडगे4 / 6

अक्षर पटेल के लिए पिछले दो मैच भुलाने लायक रहे हैं. वो गेंद से बहुत महंगे साबित हुए और बल्ले से योगदान नहीं दे पाए हैं. उनकी जगह अब सूर्यांश शेडगे को खेलने का मौका मिलना चाहिए. वो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. (Image: Axar Patel Instagram)

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 115 / 6

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह. (Image: Twitter/X)

बैटिंग ऑर्डर में भी एक बदलाव हो सकता है

बैटिंग ऑर्डर में भी एक बदलाव हो सकता है6 / 6

प्लेइंग 11 में तीन बदलाव के साथ-साथ बैटिंग ऑर्डर में भी एक बदलाव किया जा सकता है. संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका दिया जा सकता है, वहीं वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर खेल सकते हैं. संजू तेज गेंदबाजों को अच्छे से हैंडल कर सकते हैं. वैभव को इंग्लैंड की पिचों पर बाउंसर से थोड़ी दिक्कत हुई है. इसी वजह से उन्हें नंबर 3 पर शिफ्ट किया जा सकता है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन