---विज्ञापन---

टीम इंडिया से होगी प्रमुख कोच की छुट्टी! इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद आया चौंकाने वाला अपडेट

Team India Coaching Reset: Team India Coaching Reset: इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. अब टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बदलाव को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है.

---विज्ञापन---

Team India Coaching Reset: टीम इंडिया का T20I में हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. अब भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोचिंग स्टाफ का एक अहम सदस्य जल्द ही टीम छोड़ने वाला है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद यह एक चौंकाने वाली खबर है. टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद बदलाव की मांग हो रही थी और अब बदलावों का दौर शुरू हो गया है.

टीम इंडिया से होगी प्रमुख कोच की छुट्टी!

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में रिसेट बटन दबने वाला है. सपोर्ट स्टाफ का एक प्रमुख सदस्य टीम छोड़ने वाला है. रिपोर्ट में यह साफ नहीं है कि कोच ने सपोर्ट स्टाफ में अनबन के कारण यह फैसला लिया है, या वो किसी अन्य टीम के साथ काम करने जा रहे हैं. बता दें कि गौतम गंभीर के नेतृत्व में कोचिंग ग्रुप ने जुलाई 2024 में कमान संभाली थी. सिर्फ गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल देरी से स्टाफ में शामिल हुए थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर से छिनी टीम इंडिया की कप्तानी, तो इन 5 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिल सकती है जिम्मेदारी

IPL टीम से जुड़ने वाला है कोच!

रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम इंडिया के एक कोच की IPL फ्रेंचाइजी से बात चल रही है. टीम का नाम अब तक सामने नहीं आया है. यह बताया जा रहा है कि ऐसी टीम से बातचीत हो रही है, जो पूरी दुनिया में फैली हुई है. ऐसे में संभावना है कि टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में 1-2 बदलाव हो सकते हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस तरह की खबर बताती है कि टीम इंडिया में कितना तनाव है.

---विज्ञापन---

T20I में संघर्ष कर रही टीम इंडिया

टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20I सीरीज में ‘शर्मनाक’ हार का सामना करना पड़ा. पहली बार आयरलैंड ने भारत को हराया. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से पिछड़ रही है. अब टीम इंडिया के पास अपनी लाज बचाने के लिए सिर्फ एक मैच (पांचवां T20I) बचा है.

ये भी पढ़ें:- BCCI ने किया नई टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले?

---विज्ञापन---

First published on: Jul 11, 2026 10:56 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola