ENG vs IND मैच से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, चौके-छक्के की बारिश कर मचाया तहलका, देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अभ्यास सत्र में अपना खतरनाक रूप दिखाया और बड़े-बड़े शॉट्स लगाए.

Vaibhav Sooryavanshi

बेहतरीन लय में नजर आए वैभव (Image: AI Generated and Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड और भारत के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला T20I मैच खेला जाएगा. वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में वैभव डेब्यू कर सकते हैं. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने IPL 2026 में खूब रन बनाए और टीम इंडिया में जगह बनाई. सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं और सभी को उम्मीद है कि पहले T20I में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिलेगा. इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन में वैभव का बल्ला जमकर गरजा.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस सेशन में मचाया तहलका

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी भी नेट्स सेशन में बल्ला घुमाते हुए नजर आए. उन्होंने हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह समेत अन्य गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट खेले. वैभव पूरे आत्मविश्वास से बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नेट्स में भी सूर्यवंशी ने चौके-छक्के लगाकर तहलका मचाया. हर्षित राणा की गेंद पर उनका सामने की ओर छक्का सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला था.

विज्ञापन

आप नीचे उनके अभ्यास सत्र का वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर क्या बोले कोच?

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इसी बीच वैभव सूर्यवंशी को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया. रयान ने साफ किया कि वैभव को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. अभी टीम संजू सैमसन को लंबे समय तक मौके देना चाहती है.

आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप रहे और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी अगर CSK के इस स्टार खिलाड़ी ने रन नहीं बनाए, तो वैभव को मौका मिल सकता है. प्रैक्टिस सेशन देखकर लग रहा है कि वैभव बेहतरीन लय में हैं और उन्हें बाहर बैठाना सही फैसला नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ