मिल गया वैभव सूर्यवंशी को OUT करने का तरीका! इंग्लैंड के कप्तान का T20I सीरीज से पहले बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ वैभव डेब्यू करेंगे. अब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने बताया है कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के लिए खास प्लान बनाया है.

vaibhav sooyravanshi harry brooke
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में हर एक प्रारूप में रन बनाए हैं. IPL 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के कारण उन्हें टीम इंडिया के T20I स्क्वाड में जगह मिल गई. वैभव को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. फैंस को उम्मीद है कि वैभव अब इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. अब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए टीम मैनेजमेंट ने रणनीति तैयार की है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान2 / 6

हैरी ब्रुक ने पहले T20I से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की. उन्होंने सूर्यवंशी की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले एक-डेढ़ साल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.' (Image: AI Generated)

विज्ञापन

'हमारे पास रणनीति है'

'हमारे पास रणनीति है'3 / 6

हैरी ब्रुक ने उम्मीद जताई कि 15 साल के वैभव के खिलाफ उनकी रणनीति काम करेगी. ब्रुक ने कहा, 'हमारे पास अपनी रणनीति है और उम्मीद है कि उनके खिलाफ ये काम करेगी. हमने परदे के पीछे तैयारी की है, ताकि हम उन्हें अपना बेस्ट क्रिकेट खेलने से रोक सकें.' (Image: AI Generated)

आयरलैंड में नहीं मिला मौका

आयरलैंड में नहीं मिला मौका4 / 6

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ अहम दौरे से पहले आयरलैंड में टेस्ट करने का सुनहरा मौका था. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर बैठाने का फैसला किया. वैभव बाहर बैठे रहे और इस बात से फैंस बेहद निराश नजर आए. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते हैं और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इसी वजह से वैभव को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. वो अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. (Image: Twitter/X)

पहले मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

पहले मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?6 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन