UP T20 League: मैच फिक्सिंग का साया अब यूपी टी20 लीग पर मंडरा रहा है। टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण पर है और 6 सितंबर 2025 को फाइनल होने वाला है। इससे पहले एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक व्यक्ति द्वारा मैच फिक्सिंग के लिए 1 करोड़ रूपये का ऑफर मिला है। उन्होंने इस मामले को लेकर लखनऊ के एक थाने में केस दर्ज कराया है।
यूपी टी20 लीग पर मैच फिक्सिंग का खतरा
यूपी टी20 लीग की काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को मैच फिक्सिंग से जुड़ा ऑफर मिला है। लखनऊ में स्थित सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया गया है। लीग के अध्यक्ष डीएस चौहान ने टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले ही बता दिया है कि BCCI की एंटी करप्शन यूनिट पहले के मुकाबले मजबूत हो गई है, ताकि फिक्सिंग या चीटिंग से जुड़े मामले को रोका जा सके। BCCI के एंटी करप्शन यूनिट के क्षेत्रीय प्रबंधक हरदयाल सिंह चंपावत ने शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त 2025 को रात में अर्जुन चौहान ने उनसे बात की और फिक्सिंग से जुड़ी कोशिश के बारे में बताया।
अर्जुन ने उन्हें बताया कि इंस्टाग्राम पर vipss_nakrani नाम के एक यूजर ने उन्हें मैसेज भेजा और टीम में उनके रोल के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने 1 करोड़ का ऑफर देकर मैच फिक्सिंग का प्रस्ताव सामने रखा। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि वो अर्जुन को अमेरिकी डॉलर में पैसे देंगे और मैच के दौरान वो या उनका एक आदमी स्टेडियम में रहेगा और वो खिलाड़ियों को आदेश देता रहेगा। उस यूजर ने अर्जुन को एक खिलाड़ी ढूंढने के लिए कहा, जो उनके हिसाब से मैच खेले। आरोपी ने अर्जुन को 1 करोड़ में से 50 लाख रखने का प्रस्ताव भी दे दिया।
पुलिस ने जांच कर दी शुरू
काशी रुद्रास के टीम मैनेजर अर्जुन चौहान ने जब बीसीसीआई को इस बारे में बताया, तो उन्होंने तुरंत ही जांच शुरू कर दी। इसके बाद पता चला कि चौहान से कई बार उस व्यक्ति ने बात करने की कोशिश की। बसीसीआई एंटी करप्शन यूनिट के क्षेत्रीय प्रबंधक हरदयाल सिंह ने ये भी कहा कि अर्जुन पर प्रेशर बनाया गया और उनका पीछा भी किया गया। सुशांत गोल्ड सिटी के थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच जारी है और आरोपियों को लेकर कायर्वाही करेंगे।
ये भी पढ़ें:- 41 साल में संन्यास से वापस लौटे दिग्गज रॉस टेलर, न्यूजीलैंड नहीं अब इस देश के लिए मचाएंगे तबाही
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
17 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
29 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
30 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines