UP T20 2023 Bhuvneshwar Kumar: उत्तर प्रदेश में खेली जा रही यूपी टी20 लीग में बुधवार को नोएडा सुपर किंग्स और कानपुर सुपर स्टार्स के बीच मैच खेला गया। मैच में नोएडा की तरफ से अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी क्लास दिखाई। अर्शदीप सिंह के बाद भारत के दूसरे सर्वोच्च रैंक वाले आईसीसी टी20ई गेंदबाज, भुवनेश्वर ने पिछले साल नवंबर से टी20ई नहीं खेला है, हालांकि जब वे यूपी टी20 लीग में उतरे तो पहले ही मुकाबले में दो विकेट झटक लिए। जिसमें उन्होंने अपनी ट्रेडमॉर्क इनस्विंगर का भी प्रदर्शन किया।
कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ लीग के शुरुआती गेम में, भुवनेश्वर ने आम तौर पर किफायती प्रदर्शन किया और 4-0-16-2 के आंकड़े के साथ समाप्त किया। इस स्पेल ने सुपर किंग्स को 16 रन से जीत दिलाने में मदद की। बता दें कि कुमार वनडे वर्ल्ड कप की टीम से भी बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी वनडे मैच जनवरी 2022 में खेला था।
भुवनेश्वर कुमार ने दिखाया स्विंग का जादू
भुवनेश्वर का पहला विकेट एक लेंथ बॉल थी, जो उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय बल्लेबाज समीर रिज़वी की ओर गई। बॉल ने टप्पा पड़ते ही अचानक कोण बदल दिया। रिजवी कुछ खास नहीं कर सके, क्योंकि गेंद तेजी से उनके ऑफ स्टंप से जा टकराई। बाद में, उन्होंने सुपरस्टार्स के कप्तान अक्षदीप नाथ का विकेट भी लिया। इस बॉल को देखकर लोगों को पुराने भुवनेश्वर कुमार की याद आ गई।
https://twitter.com/JioCinema/status/1696944203152921059
भुवनेश्वर ने आईपीएल में भी किया था कमाल
भारत की टीम से बाहर होने के बावजूद, भुवनेश्वर 2023 आईपीएल में भी विकेट लेने वालों में से थे, उन्होंने 26.56 के औसत से 16 विकेट लिए, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे अधिक है।यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश टी20 लीग 30 अगस्त से 16 सितंबर 2023 तक चलेगी, जिसके सभी मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines