गंभीर-गिल का बड़ा दांव! अफगानिस्तान के खिलाफ 23 साल के खतरनाक ऑलराउंडर का टीम इंडिया में डेब्यू

Manav Suthar Makes India Debut: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट खेल खेला जा रहा है. इस खास मुकाबले में 23 साल के युवा ऑलराउंडर को अपना डेब्यू करने का सुनहरा मौका मिल रहा है. गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने बड़ा दांव खेला है.

Manav Suthar Makes India Debut

मानव सुथार का हुआ डेब्यू

Manav Suthar Makes India Debut: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच हो रहे इस एकमात्र टेस्ट मुकाबले में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा दांव खेला है. 23 साल के युवा ऑलराउंडर को डेब्यू करने का मौका मिला है. गिल ने टॉस के दौरान ऐलान किया था कि मानव सुथार अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्हें टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने टेस्ट कैप थमाई.

विज्ञापन

मानव सुथार को मिला डेब्यू करने का मौका!

टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है. इस मुकाबले के लिए फैंस में बहुत ज्यादा उत्साह है, क्योंकि काफी महीनों के बाद भारतीय टीम सफेद जर्सी में मैदान पर उतरने वाली है. शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने मानव सुथार के डेब्यू का ऐलान किया. वह राजस्थान के 23 वर्षीय गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और उन्होंने लगातार घरेलू क्रिकेट में प्रभावित किया है.

विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने इसी कारण मानव को स्क्वाड में शामिल किया और अब उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मैच से ठीक पहले मानव सुथार को टेस्ट कैप थमाई और उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने की बधाई दी. BCCI ने इस पल से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की.

विज्ञापन

AFG के खिलाफ कैसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने एक स्थिर टीम के साथ उतरने का फैसला किया है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग कर रहे हैं. तीसरे बल्लेबाजी स्थान के लिए देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन में से किसी एक को मौका मिलना था.

टीम मैनेजमेंट सुदर्शन पर एक बार फिर विश्वास जता रही है. इसके अलावा ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. टीम वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मानव सुथार के रूप में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज पर है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

ये भी पढ़ें:- चक दे इंडिया! भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, शान से अंडर 18 एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ