---विज्ञापन---

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, AFG सीरीज के लिए फिट हुआ धाकड़ ऑलराउंडर! ‘हिटमैन’ पर सस्पेंस बरकरार

Hardik Pandya Declared Fit: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से हो जाएगी. इस श्रृंखला से पहले दो स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस पर खतरा मंडरा रहा था. अब एक स्टार ऑलराउंडर के पूरी तरह फिट होने की जानकारी सामने आई है.

---विज्ञापन---

Hardik Pandya Declared Fit: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस श्रृंखला के लिए कुछ हफ्तों पहले टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया था. इसी बीच चयनकर्ताओं ने बताया था कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का इस सीरीज में खेलना फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा. हाल ही में विराट कोहली के अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई थी. ऐसे में रोहित और हार्दिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों का खेलना और भी महत्वपूर्ण बन गया है. इसी बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

AFG सीरीज के लिए फिट हुआ स्टार खिलाड़ी!

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या का फिटनेस टेस्ट हुआ. चयनकर्ताओं ने बता दिया था कि अगर वो फिट रहे, तभी सीरीज में हिस्सा लेंगे. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट हो गए हैं और अब अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

BCCI के बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने हार्दिक को फिट घोषित कर दिया है और टीम मैनेजमेंट को रिपोर्ट मिल चुकी है. हार्दिक पांड्या 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका फिट होना अच्छे संकेत हैं.

ये भी पढ़ें:- चक दे इंडिया! भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, शान से अंडर 18 एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट हो चुके हैं और अब रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. रोहित को IPL 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. बाद में वो पूरी तरह फिट हो गए थे और उन्होंने IPL के आखिरी कुछ मैच खेले. हालांकि, हिटमैन को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. बताया जा रहा है कि रोहित 8 जून को BCCI के CoE पहुंचेंगे. वो वहां तीन दिन का समय बिताएंगे और इसी दौरान यह स्पष्ट हो सकता है कि हिटमैन अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें:- 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड के खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा करिश्मा

---विज्ञापन---

First published on: Jun 06, 2026 08:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola