Asia Cup 2025: 19 छक्के 21 चौके, जिसका अगरकर ने सबसे बाद में लिया था नाम, उसने गर्दा उड़ा दिया, बना 'रन मशीन'

UP T20 League, Rinku Singh: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. इस मैच की प्लेइंग 11 में उस खिलाड़ी को जगह मिलना लगभग तय है, जो इस वक्त यूपी टी20 लीग 2025 में बल्ले से तबाही मचा रहा है.

Rinku Singh

Rinku Singh

UP T20 League, Rinku Singh: एशिया कप 2025 का मंच तैयार है. 9 सितंबर से यूएई में 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया में जगह पाने वाला एक स्टार खिलाड़ी बल्ले से तबाही मचा रहा है. उसने यूपी टी20 लीग में खेलते हुए कुछ ऐसी पारियां खेली हैं, जिन्हें देखकर फैंस झूम उठे और विरोधी टीमों के होश उड़ गए. ये वही खिलाड़ी है जिसे टीम इंडिया में मुश्किल से जगह मिली है. जब एशिया कप 2025 के लिए 19 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान हुआ था तो मुख्य चनयकर्ता अजीत अगरकर ने इस खिलाड़ी का नाम सबसे आखिर में लिया था.

विज्ञापन

टीम इंडिया के ऐलान के दौरान पहले 14 नामों तक जब इस खिलाड़ी नाम नहीं आया तो उसके फैंस मायूस हुए, लेकिन जब 15वां नाम उसका निकला सभी ने राहत की सांस ली थी, मतलब जिस खिलाड़ी के नाम पर काफी विचार करने के बाद उसे टीम में जगह मिला थी अब अब उसने एशिया कप से ठीक पहले बल्ले से गर्दा उड़ा दिया है. यूपी टी20 लीग में बल्ले से चौके-छक्कों की बारिश की और टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया.

विज्ञापन

आखिर कौन है ये खिलाड़ी?

यहीं जिसकी बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि रिंकू सिंह हैं, जिन्हें स्क्वाड में एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है. इसलिए उन्हें प्लेइंग 11 में जगह बनाना मुश्किल है, क्योंकि रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में खासकर नंबर 5 पर खेलते हैं. जबकि इस जगह के लिए हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल पहले से ही दावा ठोक रहे हैं. हालांकि अब रिंकू का फॉर्म में उन्हें पहले मैच से प्लेइंग 11 में जगह दिला सकता है.

48 बॉल पर कूटे 78 रन

रिंकू सिंह ने 30 अगस्त को हुए सीजन के 27वें मुकाबले में गोरखपुर लायंस टीम के खिलाफ कमाल की बैटिंग की. उन्होंने नंबर 5 पर आकर 48 बॉल में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाकर नाबाद 78 रन बनाए और मेरठ की टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई. रिंकू सिंह की इस पारी के दम पर उनकी टीम 136 रनों का टारगेट सिर्फ 15.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ये पहला मौका नहीं है जब रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली है. इससे पहले वो इस सीजन में एक शतक भी ठोक चुके हैं.

विज्ञापन

यूपी टी20 लीग 2025 में कैसा है रिंकू सिंह का प्रदर्शन?

अगर यूपी टी20 लीग 2025 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस स्टार खिलाड़ी ने अब तक 9 मैच खेले, जिनकी 7 पारियों में 295 रन बनाए. इस दौरान उनका एवरेज 59.00 और स्ट्राइक रेट 170.52 रहा. रिंकू ने 20 चौके और 19 छक्के लगाए हैं. आनने वाले मैचों में यह आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है. इस सीजन के 9वें मैच में रिंकू ने  गोरखपुर लायंस के खिलाफ 48 बॉल पर 108 रन कूटे थे, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके शामिल थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ