PKL 2025: हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वॉरियर्ज के बीच रोमांचक मुकाबला आज, जानें कितने बजे होगा शुरू?

Pro Kabaddi League 2025

Pro Kabaddi League 2025

Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 में छठा मैच आज 2 चैंपियन टीमें हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वॉरियर्ज के बीच खेला जाएगा। ये रोमांचक मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का ये इस सीजन का पहला मुकाबला होने वाला है। जहां बंगाल वॉरियर्ज की कप्तानी देवांक के हाथों में हैं तो वहीं हरियाणा स्टीलर्स की कप्तानी जयदीप करने वाले हैं।

विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों पर रहेंगे नजरें

आज के मैच में बंगाल वॉरियर्ज के कप्तान और स्टार रेडर देवांक दलाल हरियाणा स्टीलर्स के रेडर नवीन कुमार पर नजरें रहने वाली हैं। देवांक ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में 31 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 306 पॉइंट्स हासिल किए हैं। जिसमें उन्होंने 10 सुपर रेड और 18 बार सुपर-10 हासिल किया है। इसके अलावा नवीन कुमार ने अभी तक 107 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1120 पॉइंट्स हासिल किए हैं। जिसमें से 1102 रेड और 18 टेकल पॉइंट्स शामिल हैं। नवीन ने 16 सुपर रेड्स और 66 बार सुपर-10 हासिल किया है।

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

ये प्रो कबड्डी लीग 2025 में आज का दूसरा मैच होने वाला है। मैच रात 9 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। बता दें, पिछले सीजन का खिताब हरियाणा स्टीलर्स ने अपने नाम किया था। ऐसे में इसबार हरियाणा खिताब बचाने के इरादे से उतरने वाली है।

ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वाड

हरियाणा स्टीलर्स

विज्ञापन

रेडर- नवीन कुमार, विनय, शिवम, विशाल टाटे, घनश्याम मागर, विकास जाधव, मयंक सैनी, साह मोहम्मद।

डिफेंडर- जयदीप, राहुल, जया सोर्या, एन मनीकंदन, हरदीप, राहुल अहरी, अंकित धुल, नीरज, रीतिक, सचिन, जुबैर।

विज्ञापन

ऑल-राउंडर- साहिल नरवाल।

बंगाल वॉरियर्ज

विज्ञापन

रेडर- देवांक, विश्वास एस, सुशील, जांग कुन, हिमांशु नरवाल, मनप्रीत, ओमिद मोहम्मदशाह, पुनीत कुमार, रचित यादव।

डिफेंडर- यश मलिक, मंजीत, दीप कुमार, अमनदीप, अंकित, संदीप, हरंदर, पारतीक, मयूर जगन्नाथ कदम, आशीष, नितेश कुमार।

विज्ञापन

ऑल-राउंडर- मूलचंद्र सिंह, शिवांश ठाकुर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ