अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंडिया की टीम आई सामने! बड़े बदलाव को तैयार चयनकर्ता

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया जून में घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया के चयनकर्ता इस सीरीज से पहले कुछ बड़े फैसले करने वाले हैं.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का एकमात्र मुकाबला 6 से 10 जून को मुल्लांपुर में खेला जाने वाला है. इस सीरीज की तैयारी भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने अभी से ही शुरु कर दी है. टेस्ट फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया इस मुकाबले से ही कमबैक करने वाली है. ऐसे में बड़ा बदलाव भी इस सीरीज के दौरान देखने को मिल सकता है. हालांकि टीम इंडिया के टेस्ट स्काड से जुड़ा बड़ा अपडेट अब सामने आ गया है.  

विज्ञापन

टीम इंडिया को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने 

टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया की टेस्ट फॉर्मेट के सभी स्टार बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि गेंदबाजों में चयनकर्ता कुछ नए नामों को मौका दे सकते हैं. जिससे आईपीएल 2026 के बाद स्टार गेंदबाजों को थोड़ा आराम मिल सके. हालांकि टीम इंडिया फिलहाल टेस्ट में नई टीम बनाते हुए नजर आ रही है. नंबर 3 और नंबर 5 के लिए अभी भी बल्लेबाजों की तलाश जारी है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस नंबर पर देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ को खेलने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा सरफराज खान भी इस रेस में फिलहाल नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL: प्रियांश आर्य ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की निकाली हवा

शुभमन गिल का होगा असली टेस्ट 

कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा स्टार्ट मिला था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वो पहला मुकाबला हार गए थे. ऐसे में उन्हें अब अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही साथ बल्ले के साथ भी रन बनाना होगा. जिससे टीम को और मजबूती मिल सके. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ये एक अभ्यास मैच जैसा होने वाला है. हालांकि टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिनरों को अच्छा नहीं खेल रहे हैं, वहीं अफगानिस्तान के पास कई मैच विनर स्पिनर हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ