IPL: प्रियांश आर्य ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की निकाली हवा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी. उन्होंने पंजाब को धांसू शुरुआत दिलाई और ताबड़तोड़ अर्धशतक बनाया.

Cricket News - 2026-05-11T204406.996
1 / 6

आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे प्रियांश आर्य ने कमाल कर दिया. उन्होंने पंजाब की ओर से अर्धशतकीय पारी खेलकर दिल्ली के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.  

विज्ञापन

जड़ा पहली गेंद पर छक्का

जड़ा पहली गेंद पर छक्का2 / 6

प्रियांश आर्य ने मैच की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर छक्का जड़ा और वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के छठे खिलाड़ी भी बने. प्रियांश ने शुरुआत से ही अपनी मंशा साफ कर दी थी वह इस मैच में रुकने वाले नहीं हैं.

विज्ञापन

24 गेंदों में अर्धशतक किया पूरा

24 गेंदों में अर्धशतक किया पूरा3 / 6

प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर उन्होंने 16 गेंदों में ही पंजाब का स्कोर 50 रन कर दिया था. इसके बाद उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन सिंह 15 गेंदों में 18 रन बनाकर चलते बने.

56 रनों की शानदार पारी

56 रनों की शानदार पारी4 / 6

लेकिन प्रभसिमरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इस मैच में 33 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 169.70 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया.

विज्ञापन

तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं प्रियांश

तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं प्रियांश5 / 6

प्रियांश अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेलने के लिए माहिर हैं. इस सीजन भी उन्होंने कई बड़ी पारियां पंजाब के लिए खेली हैं.

आईपीएल 2026 में अब तक का सफर

आईपीएल 2026 में अब तक का सफर6 / 6

आईपीएल 2026 में प्रियांश ने खेले गए 10 मैचों में 34.20 की औसत के साथ 342 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 चौके और 23 छक्के निकले हैं. प्रियांश का स्ट्राइक भी शानदार रहा है. उन्होंने 226.49 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन