---विज्ञापन---

क्रिकेट

तिलक वर्मा की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए कितनी बड़ी चिंता? जिम्बाब्वे के मैच से पहले कोच ने दिया जवाब

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की फॉर्म इन दिनों फैंस के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है. हालांकि, टीम के बल्लेबाजी कोच ऐसा नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने तिलक की फॉर्म को लेकर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए आपको भी बताते हैं.

Author Written By: Nikhil Updated: Feb 25, 2026 18:49

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का फॉर्म इन दिनों सवालों के घेरे में है. इस टूर्नामेंट में अभी तक ना वो बड़ा स्कोर बना पाए हैं और ना ही अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उनकी फॉर्म टीम इंडिया के फैंस के लिए टेंशन बढ़ाने का काम कर रही है. हालांकि, सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो वो इस मैच में जिम्बाब्वे के साथ होने वाले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे. उनकी फॉर्म पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने भी बड़ा बयान दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने तिलक को लेकर क्या कुछ आइए आपको भी बताते हैं. 

तिलक की फॉर्म पर क्या बोले बल्लेबाजी कोच?

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक तिलक वर्मा की फॉर्म को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नजर नहीं आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए उन्होंने तिलक की बल्लेबाजी पर भरोसा दिखाया. उन्होंने कहा, “तिलक ने टीम के हिसाब से खेल खेला. कभी कभी ऐसा होता है कि बल्लेबाज एक या 2 चौके छक्के मार देता है तो स्कोर आगे की तरफ बढ़ जाता है. एक या दो शॉट से ही बल्लेबाज 30 से 40 तक पहुंच जाता है. कोलंबो में पाक के खिलाफ साझेदारी पर ज्यादा जोर था और हमने वो हासिल भी किया.”

टी20 विश्व कप में तिलक का प्रदर्शन

तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए इस विश्व कप में अब तक सभी 5 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 107 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 31 रन रहा है जो कि नीदरलैंड्स के खिलाफ आया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने महज 1 रन बनाया था. इस बार उनके स्ट्राइक रेट पर भी सवाल खड़ा हो रहा है क्योंकि पिछली 10 पारियों में वो 120 से भी कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक टी20 करियर में 44.48 की शानदार औसत से 1290 रन बनाए हैं, जिसमें वो 2 शतक भी लगा चुके हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में इस खिलाड़ी की होगी छुट्टी! सामने आए 5 बड़े अपडेट 

First published on: Feb 25, 2026 06:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.