टीम इंडिया बनी वर्ल्ड कप के इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम, इंग्लैंड के साथ 48 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ODI World Cup: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने छठे मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की।

Team India 59th Win in ODI World Cup 2023 Second Most Win Just Behind Australia England 48 Years Streak Ends

Team India 59th Win in ODI World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

ODI World Cup: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने छठे मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम बन गई हैं। वहीं इंग्लैंड की मौजूदा टूर्नामेंट में यह पांचवीं और लगातार चौथी हार रही। इसी के साथ इंग्लिश टीम के साथ अब वो हो गया जो इससे पहले वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। 1975 से 2019 तक कभी भी इंग्लैंड लगातार चार मैच वर्ल्ड कप में नहीं हारी थी। पर इस बार डिफेंडिंग चैंपियंस का बुरा हाल है और टीम अब इसी के साथ सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है।

विज्ञापन

टीम इंडिया बस ऑस्ट्रेलिया से पीछे

भारतीय टीम की वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में यह 59वीं जीत रही। टीम इंडिया ने इस मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ा है। अब उससे आगे सिर्फ पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है जिसने 73 मैच वर्ल्ड कप में जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने 58 मैच वनडे वर्ल्ड कप में जीते हैं। साथ ही रोहित शर्मा का भी बतौर कप्तान यह 100वां मैच था जहां टीम इंडिया को जीत मिली और उन्होंने भी 87 रनों की कप्तानी पारी खेली।

विज्ञापन

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

  1. ऑस्ट्रेलिया- 73 जीत (100 मैच)
  2. भारत- 59 जीत (90 मैच)
  3. न्यूजीलैंड- 58 जीत (95 मैच)
  4. इंग्लैंड- 49 जीत (89 मैच)
  5. पाकिस्तान- 47 जीत (85 मैच)

(नोट: अभी वर्ल्ड कप जारी है तो आने वाले मैचों में यह आंकड़े और बदल सकते हैं)

विज्ञापन

भारत का टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म!

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल का टिकट भी लगभग-लगभग कंफर्म कर लिया। यहां से बचे हुए तीन मुकाबलों में से एक जीत भी टीम इंडिया का अंतिम-4 का टिकट ऑफिशियली भी कंफर्म कर देगा। भारत एकमात्र ऐसी टीम है जो अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। इस जीत के साथ टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर आ गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ