World Cup 2023: टीम इंडिया का टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म! इंग्लैंड Semifinal की रेस से OUT

World Cup 2023: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने छठे मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट लगभग-लगभग कंफर्म कर लिया।

World Cup 2023 Team India Ticket To Semifinal Almost Confirmed Sixth Consecutive Win England Almost Out Of Race

World Cup 2023 Team India Ticket to Semifinal

World Cup 2023: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने छठे मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट लगभग-लगभग कंफर्म कर लिया। यहां से बचे हुए तीन मुकाबलों में से एक जीत भी टीम इंडिया का अंतिम-4 का टिकट ऑफिशियली भी कंफर्म कर देगा। भारत एकमात्र ऐसी टीम है जो अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। इस जीत के साथ टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर आ गई है। टीम इंडिया अब 2 नवंबर को श्रीलंका, 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड का सामना करेगी।

विज्ञापन

क्या हैं सेमीफाइनल के समीकरण?

6 मैचों के बाद भारतीय टीम 12 अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि साउथ अफ्रीका फिर से दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 6 में से चार जीत और दो हार के बाद 8 अंक लेकर तीसरे और ऑस्ट्रेलियाई टीम इतने ही मैच जीतकर 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। श्रीलंका के 5 मैचों में 4 और अफगानिस्तान के भी 5 मैचों में 4 अंक हैं। ऐसे में यह दो टीमें अभी रेस में दिख रही हैं। लेकिन पाकिस्तान, नीदरलैंड, अभी 5-5 मैच जीत के साथ रेस में बने हैं और ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और श्रीलंका की हार की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
World Cup 2023 Points Table

World Cup 2023 Points Table

विज्ञापन

इंग्लैंड और बांग्लादेश बाहर

अगर इस समीकरण के हिसाब से देखें तो इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें अब अगर सभी बचे हुए मैच जीतती भी हैं तो भी 4-4 जीत यानी 8-8 अंक पर पहुंचेंगी। लेकिन बाकी टीमें कम से कम 5-5 या 6-6 मैच जीतने के करीब हैं। ऐसे में इंग्लैंड और बांग्लादेश अब सेमीफाइनल की रेस से आउट हो गई हैं।

विज्ञापन

अगर 12 अंकों के मैजिकल फिगर के लिहाज से देखें तो पाकिस्तान और नीदरलैंड के भी सेमीफाइनल के आसार लगभग खत्म हैं। यानी मौजूदा समय में भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और श्रीलंका ही सेमीफाइनल की रेस में बरकरार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ