West Indies vs Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए इस मेगा आईसीसी इवेंट से पहले वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए अब टीम का ऐलान हो गया है. स्क्वाड में अब 2 स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है. वहीं टीम के नियमित कप्तान शाई होप भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. इसके अलावा टीम के कुछ स्टार खिलाड़ी फिलहाल टी20 लीग में भी नजर आ रहे हैं.
नियमित कप्तान शाई होप नहीं हैं टीम का हिस्सा
वेस्टइंडीज टीम के नियमित कप्तान शाई होप फिलहाल साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेल रहे हैं. उनके अलावा रोस्टन चेस, अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड भी इस लीग का हिस्सा हैं. जिसके कारण ही वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. जिसके कारण ही अब कप्तानी ब्रेंडन किंग को मिल गई है. क्वेंटिन सैम्पसन को टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. वहीं इंजरी के कारण अल्जारी जोसेफ को इस सीरीज में मौका नहीं मिला है. वहीं वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड को भी आराम दिया गया है.
टीम में अब शमर जोसेफ की भी 3 महीने के बाद वापसी हुई है. वहीं लंबे अंतराल के बाद इविन लुईस भी वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा बन रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बारे में कोच डैरेन सैमी ने कहा, ‘सबकॉन्टिनेंटल कंडीशन में कॉम्पिटिटिव मैच खेलने का मौका आइडियल है, क्योंकि इससे कॉम्पिटिटिव T20 वर्ल्ड कप से पहले हमारी तैयारी और कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद मिलेगी.’
यहां पर देखें वेस्टइंडीज की टीम
ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाज, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, इविन लुईस, गुडाकेश मोती, खारी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जायडन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें: MI और RCB फैंस को तगड़ा झटका, स्टेडियम में नहीं देख पाएंगे ये मैच, WPL 2026 के बीच लिया गया बड़ा फैसला
पहला T20I: 19 जनवरी 2026, दुबई, UAE
दूसरा T20I: 21 जनवरी 2026, दुबई, UAE
तीसरा T20I: 22 जनवरी 2026, दुबई, UAE
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीमें कर चुकी हैं करोड़ों की बारिश
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
14 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
21 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines