IPL 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीमें कर चुकी हैं करोड़ों की बारिश

KC Cariappa Retired: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले एक भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा फैसला किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालते हुए अपने क्रिकेट करियर के बारे में बात की और सभी को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की. तीन IPL टीमों से खेल चुके इस प्लेयर ने करोड़ों रूपये कमाए हैं.

KC Cariappa Retired

पूर्व KKR प्लेयर हुआ रिटायर

KC Cariappa Retired: IPL 2026 की शुरुआत मार्च महीने के अंतिम हफ्ते में होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट से कुछ समय पहले अब भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. दरअसल, पूर्व KKR प्लेयर केसी करियप्पा ने बीसीसीआई क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डाली और सभी लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने क्रिकेट के सफर में साथ दिया. बता दें कि करियप्पा का IPL करियर छोटा रहा लेकिन उन्होंने अपनी छाप छोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

विज्ञापन

IPL 2026 से पहले केसी करियप्पा ने लिया रिटायरमेंट

केसी करियप्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने भावुक मैसेज देते हुए लिखा, ‘सड़कों से शुरुआत से स्टेडियम की लाइट्स तक और हर जर्सी गर्व से पहनी. मैंने अपने बचपन का सपना जिया है. आज मैं आधिकारिक तौर पर BCCI क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं. इस सफर ने मुझे सबकुछ दिया. जीत ने मुझे खुश किया, हार ने मेरा दिल तोड़ दिया और काफी कुछ सीखने को मिला, KSCA को शुक्रिया करना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे तैयार किया और मुझपर भरोसा किया, जो सबसे जरुरी था.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, ‘क्रिकेट असोसिएशन ऑफ मिजोरम को भी भरोसा करने और मुझे परिवार की तरह सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद. 7 साल का IPL सफर हमेशा मेरे दिल में रहेगा. मैं KKR, PBKS और RR का नेतृत्व करके गर्व महसूस कर रहा हूं. हर एक सिलेक्टर, कोच, टीममेट, सपोर्ट स्टाफ और फैन को धन्यवाद. आप लोगों ने मुझे सिर्फ सपोर्ट नहीं किया, बल्कि मेरे सपने का सपोर्ट किया. मैं भले ही BCCI क्रिकेट से रिटायर हो रहा हूं लेकिन मैं कभी इस गेम को पसंद करने से रिटायर नहीं होऊंगा.’

आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

IPL से कमाए करोड़ों

इंडियन प्रीमियर लीग में केसी करियप्पा 7 साल तक खेले और वो तीन अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं. 2015 में उन्हें KKR ने 2.40 करोड़ की भारी राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था. उन्होंने पंजाब के लिए दो सीजन खेले, जिससे उन्होंने 1.60 करोड़ रूपये कमाए. 2019 में वो 20 लाख में KKR में रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे. 2021, 2022 और 2023 में वो RR का हिस्सा रहे और कुल 80 लाख कमाए. वो IPL से 5 करोड़ कमाने में सफल हुए. उन्होंने IPL में 11 मैच खेले और 8 विकेट झटकने में सफल हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ