---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

श्रीलंका की सरकार ने जय शाह से मांगी माफी, पूर्व कप्तान ने BCCI सचिव पर लगाए थे बेबुनियाद आरोप

Sri Lanka Government Apology: श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने BCCI सचिव के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर श्रीलंका की सरकार ने माफी मांगी है।

---विज्ञापन---

Sri Lanka Government Apology: वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले जहां श्रीलंकाई सरकार के हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने सदस्यता रद्द कर दी थी और अब श्रीलंकाई सरकार एक बार फिर विवादों में फंस गई है। दरअसल श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मौजूदा सरकार के लीडर अर्जुन रणतुंगा ने बीसीसीआई सचिव जय शाह पर बेबुनियाद आरोप लगाया था। उसी के बाद से विवाद छिड़ गया था। अब उनके इस बयान के बाद खुद श्रीलंका की सरकार को जय शाह से माफी मांगनी पड़ी है। सरकार ने रणतुंगा के इस बयान की निंदा भी की है।

रणतुंगा की हुई किरकिरी

दरअसल रणतुंगा ने जय शाह के ऊपर आरोप आईसीसी द्वारा श्रीलंका क्रिकेट की सदस्या रद्द करने के बाद लगाया था। उन्होंने कहा था कि, श्रीलंका क्रिकेट को बीसीसीआई सचिव ही चला रहे हैं। उनके प्रेशर के कारण ही श्रीलंका क्रिकेट के हालात बिगड़ गए हैं। वह बोले थे कि, भारत का एक आदमी श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है, क्योंकि उनके पिचा देश के गृह मंत्री हैं। अब रणतुंगा की इस बयान के बाद खुद ही किरकिरी हो गई है जब श्रीलंका के एक मंत्री कंचना विजेसेकरा ने श्रीलंका की संसद में जय शाह का नाम लेकर माफी मांगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच पर शुरू हुई चर्चा! मिचेल स्टार्क ने दिया बयान

संसद में मांगी माफी

श्रीलंका की संसद में मंत्री विजेसेकरा ने कहा कि,’हम सरकार के तौर पर उस बयान की निंदा करते हैं और एशियन क्रिकेट काउंसिच के चीफ जय शाह से माफी मांगते हैं। हम उनके खिलाफ या किसी देश के खिलाफ अपनी कमियों का आरोप नहीं लगा सकते। यह बिल्कुल ही गलत सोच थी।’ शुक्रवार को इसको लेकर श्रीलंका की संसद में खासा विवाद हुआ। मंत्री विजेसेकरा और हारिन फर्नांडो ने खुले तौर पर माफी मांगी। उन्होंने आईसीसी द्वारा श्रीलंका क्रिकेट को सस्पेंड करने के लिए आंतरिक मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: ‘भारत जीता वर्ल्ड कप तो बिना कपड़ों के….,’ साउथ एक्ट्रेस ने किया फाइनल से पहले अनोखा प्रॉमिस

श्रीलंका में जहां पिछले साल आर्थिक आपातकाल के कारण दिक्कतें थीं। वहीं मौजूदा समय में सरकार का हस्तक्षेप नेशनल क्रिकेट टीम पर भारी पड़ा है। वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की टीम 9वें स्थान पर रही थी। इसी कारण उसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर होना पड़ा। वहीं इस पर एक्शन लेते हुए सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट के पूरे स्टाफ को बर्खास्त कर दिया था। सरकार के हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने एक्शन लिया और श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता को रद्द कर दिया था। अब यह नया विवाद आने से श्रीलंका क्रिकेट का आईसीसी की नजरों में कहीं ना कहीं फिर से नाम खराब हो गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 17, 2023 09:15 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola