World Cup 2023: फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच पर शुरू हुई चर्चा! मिचेल स्टार्क ने दिया बयान

World Cup 2023, Ahmedabad Pitch: भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मुकाबले में इस्तेमाल हुई पिच को लेकर विवाद हुआ था। अब फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच पर चर्चा शुरू हो गई है।

IND vs AUS Final World Cup 2023 Ahmedabad Pitch Into Discussion Mitchell Starc Gives Statement

IND vs AUS Final World Cup 2023 Ahmedabad Pitch Into Discussion Mitchell Starc Gives Statement

विज्ञापन

World Cup 2023, Ahmedabad Pitch: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हुई थी। इस मैच से पहले वानखेड़े की पिच को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। इस मैच में न्यूजीलैंड की हार के बाद वहां की स्थानीय मीडिया ने भी इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिए थे। आईसीसी ने भी इसके बाद इस पर बयान देते हुए आलोचनाओं का करारा जवाब दिया था। अब फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है और उससे पहले यहां की पिच को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क का बयान सामने आया है।

पिच को लेकर क्या बोले मिचेल स्टार्क?

मिचेल स्टार्क से जब अहमदाबाद की पिच को लेकर सवाल किया गया तो वह बोले कि,अभी उन्हें नहीं पता है कि कौन से विकेट पर मैच खेला जाएगा। जब हम वहां पहुंचेंगे तब ही जान पाएंगे कि फाइनल मैच नई पिच पर खेला जाएगा या पुरानी पिच पर। आपको बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले से पहले शुरू हुआ विवाद भी कुछ यही था कि मुकाबले से पहले फ्रेश पिच की जगह इसे यूज्ड पिच पर करवाया गया था। इस पर आईसीसी ने जवाब देते हुए कहा था कि, यह ऐसे इवेंट में आम बात होती है। इस पर किसी भी तरह की आलोचनाओं करना सही नहीं है, पिच अगर बदली है तो उसे आईसीसी की जानकारी में ही किया गया है।

विज्ञापन

भारत की तारीफ में कही ये बात

मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि, टूर्नामेंट की दो बेस्ट टीमें आमने-सामने होंगी। इसमें कोई शक नहीं है कि फाइनल के दौरान अलग लेवल का प्रेशर होगा। हम पहले मैच में उनसे भिड़े थे और अब आखिरी मैच में भी सामने होने जा रहा है। ऐसे में इससे शानदार पल नहीं हो सकता है। गौरतलब है कि लीग स्टेज में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपना-अपना पहला मुकाबला एक-दूसरे के खिलाफ चेन्नई में खेला था। अब टूर्नामेंट के आखिरी यानी ग्रैंड फिनाले में दोनों टीमों का सामना होगा। लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 199 पर समेट दिया था। जवाब में शुरुआती झटकों से उबरते हुए केएल राहुल और विराट कोहली की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2023 की बात करें तो भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। वहीं शुरुआती दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी जबरदस्त वापसी कर ली है। भारतीय टीम अभी तक सभी मैच जीतकर अजेय रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले दो मैच हारकर लगातार आठ मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने विजय रथ को बरकरार रखते हुए तीसरी बार विश्व चैंपियन बनना चाहेगी। साथ ही मेन इन ब्लू ऑस्ट्रेलिया से तीन बार आईसीसी नॉकआउट में मिली हार का बदला भी जरूर लेना चाहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ