एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, सहान अराचिगे को मिली कप्तानी
Sri Lanka Announces Squad: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में युवा खिलाड़ियों को मौके मिले हैं. बोर्ड ने अपने मुख्य स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है.
Sri Lanka Announces Squad: एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है. 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पुरुष क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे. 22 सितंबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को चुना गया है. श्रीलंका ने अपने मुख्य स्क्वाड को नहीं, चुना है, बल्कि युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है. श्रीलंका सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने के लिए उतरेगी.
विज्ञापन
श्रीलंका दल का हुआ ऐलान
कप्तानी सहान अराचिगे को दी गई है. इसके अलावा निरोशन डिकवेला को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. इसके अलावा टीम में एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, केशन डी लिवरा को चुना गया है, जो श्रीलंका टीम को इस टूर्नामेंट में कामयाब बनाना चाहेंगे. बोर्ड ने बताया है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम 24 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी. दूसरी ओर बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपने मुख्य स्क्वाड का ऐलान किया है.
पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, नेपाल, मलेशिया और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमें भाग लेगी. हालांकि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश अपने मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने के लिए उतरेंगे. भारत ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था. इसलिए टीम इंडिया को ही बड़ा दावेदार माना जा रहा है.
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 फाइनल में भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम ने जगह बनाई थी. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए थे. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए. उन्होंने 45 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रन बनाए थे. वहीं, ऋचा घोष ने 22 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 15.4 ओवर में ही 69 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने बनाए थे. उन्होंने 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत ने 147 रनों से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
Asian Games 2026 | Sri Lanka Men's Squad
The Sri Lanka Cricket Selection Committee has named the following 15-member Men’s Squad to take part in the Asian Games 2026.