---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘उसे अभी बच्चा ही रहने दें…’ सौरव गांगुली ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान  

Team India: आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करके 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सभी दिग्गजों को अपना फैन बना लिया. शानदार प्रदर्शन के दम पर ही वो अब टीम इंडिया का हिस्सा बन गए हैं. उनको लेकर अब पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Team India: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो सभी की सबसे ज्यादा प्रभावित 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने किया. सूर्यवंशी इस दौरे पर टीम का हिस्सा होने वाले हैं. टीम इंडिया में उनको जगह मिलने के बाद सोशल मीडिया पर वो छाए हुए हैं. फैंस को भी उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं. जिसको लेकर अब दिग्गज कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. दादा सूर्यवंशी पर बन रहे दबाव को देखकर बहुत ज्यादा खुश नहीं है. 

सौरव गांगुली ने वैभव को लेकर दिया बड़ा बयान 

सिर्फ 15 साल की उम्र में ही टीम इंडिया का हिस्सा बन गए वैभव सूर्यवंशी के बारे में अब हर तरफ चर्चा हो रही है. जिसके बारे में अब सौरव गांगुली ने भी बड़ा बयान दिया है. दिग्गज कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष दादा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें उसे उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए. वह अभी केवल 15 साल का बच्चा है और मुझे नहीं लगता कि वह दबाव के बारे में बहुत अधिक सोचता होगा. आईपीएल में हमने उसकी निडरता देखी है. हालांकि, भारत के लिए खेलना एक अलग अनुभव है और वह उन दौरों पर जा रहा है जहां पिचें काफी अलग होंगी. उसे बस जमने का मौका दें. भारत में कई अन्य खिलाड़ियों की तरह उसके पास भी जबरदस्त टैलेंट है, इसलिए उम्मीदों का बोझ डालकर उसे परेशान न करें.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान से पहले इन 2 टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

महारिकॉर्ड बनाने के करीब हैं सूर्यवंशी 

आयरलैंड के दौरे पर अगर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला, तो इतिहास रच सकते हैं. वो इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. वैभव सूर्यवंशी अपने दम पर मैच की दिशा पलटते हुए नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने पहले मैच से लेकर आखिरी मुकाबले तक कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था. इतना हीं नहीं टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वैभव को 5 बड़े अवॉर्ड भी मिले थे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए T20I कप्तान श्रेयस अय्यर का बना मजाक! फैन गर्ल की गेंद पर हो गए क्लीन बोल्ड, VIDEO वायरल

First published on: Jun 08, 2026 03:13 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola