Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान से पहले इन 2 टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

ICC Women’s T20 World Cup 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इससे पहले टीम इंडिया 2 टीमों के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप भारत के वार्म-अप मुकाबले कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

Women's T20 World Cup 2026

Women's T20 World Cup 2026

ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है, जहां दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इससे पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को पुख्त करने के लिए दो टीमों के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं भारतीय टीम के वार्म-अप मैच कब और कहां खेले जाएंगे और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

किसके खिलाफ होगा भारत का वार्म-अप मैच?

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच 6 जून से शुरू हो चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत से पहले भारतीय महिला टीम 2 वार्म-अप मैच खेलेगी. भारतीय टीम का पहला वार्म-अप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा और दूसरे अभ्यास मैच में इंग्लैंड का सामना करेगी.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा भारत का वार्म-अप मैच?

भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच में आज यानी 8 जून (सोमवार) को खेला जाना है. यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच 10 जून (बुधवार) को इसी मैदान पर होगा.

कितने बजे शुरू होगा भारत वार्म-अप मैच?

भारत के दोनों वार्म-अप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव?

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के वार्म-अप मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा, आईसीसी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी आप इसे लाइव देख सकते हैं, जहां आप फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं.

ये भी पढें- FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले खौफनाक मंजर! इंग्लैंड के बेस कैंप में फायरिंग से 9 लोग घायल

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ