वर्ल्ड कप के बीच शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक ही इवेंट में हुए स्पॉट, भारतीय ओपनर को मिली खेल पर ध्यान देने की नसीहत

Shubman Gill-Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को एक ही इवेंट में स्पॉट किया गया। इसके बाद गिल को फैंस ने नसीहत दी।

Shubman Gill Sara Tendulkar Spotted Together in Jio Plaza Event Video Viral Fans Said to Focus on World Cup 2023

Shubman Gill Sara Tendulkar Spotted Together (Image Credit- Instagram Video Screengrab)

Shubman Gill-Sara Tendulkar Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर कई चर्चाएं रहती हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी भारत और बांग्लादेश के मैच को सारा तेंदुलकर स्टेडियम में देखने के लिए मौजूद थीं। वह शुभमन के एक कथित दोस्त के साथ स्टैंड में थीं और गिल के बैक टू बैक सिक्स पर भी खुशी से खड़े होकर ताली बजाती दिख रही थीं। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सारा और शुभमन एक ही इवेंट से आगे-पीछे बाहर निकलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल यह वीडियो शेयर किया है फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Viral Bhayani ने। इसमें जियो प्लाजा से बाहर आते दिख रहे हैं शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर दोनों के नाम को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। वर्ल्ड कप 2023 के बीच यह दूसरा मौका है जब शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभमन गिल को मिली नसीहत

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को एक ही इवेंट में मौजूद देखा गया। उससे पहले पुणे के स्टेडियम में सारा तेंदुलकर का पहुंचना और शुभमन के छक्कों पर चीयर करना। यह सब सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। इसके बाद अब शुभमन गिल को अपने खेल पर ध्यान देने की नसीहत भी लोगों ने दी है। इस वीडियो पोस्ट के कमेंट में लोगों ने शुभमन गिल को नसीहत। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक शुभमन गिल कुछ खास कर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 में पहले दो मैच डेंगू के कारण नहीं खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनकी वापसी हुई थी। उसके बाद चार मैच उन्होंने खेले जिसमें से सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पचास का आंकड़ा छुआ था। इसके अलावा वह जल्दी विकेट गंवाते दिखे हैं। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं। 53 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। सिर्फ एक बार ही वह 30 का आंकड़ा भी छू पाए हैं। ऐसे में अब उनको अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा, वरना ईशान किशन टीम के पास मौजूद हैं जो बैकअप ओपनर भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ