World Cup 2023: हार्दिक पांड्या आगामी मैचों से बाहर! भारतीय उपकप्तान की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

WC 2023, Hardik Pandya Fitness: हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं उतरे थे। अब फिर बड़ी खबर सामने आई है।

Hardik Pandya Can Miss Matches Against Sri Lanka And South Africa World Cup 2023 Return Before Semifinal

Hardik Pandya Can Miss Matches Against Sri Lanka And South Africa World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

World Cup 2023, Hardik Pandya Fitness Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उसके बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वह खेलने नहीं उतरे। अब अटकलें थीं कि शायद श्रीलंका या फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हार्दिक की वापसी हो जाएगी। लेकिन अब एक बार फिर फैंस के लिए एक गुड न्यूज और एक बैड न्यूज सामने आई है। ताजा अपडेट के मुताबिक हार्दिक पांड्या अगले दो मैचों से कम से कम बाहर रहने वाले हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पांड्या रिकवरी अच्छे से कर रहे हैं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वह नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन

कब लौटेंगे हार्दिक पांड्या?

वहीं खुशखबरी की बात अगर करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या सेमीफाइनल यानी नॉकआउट राउंड से पहले टीम इंडिया के साथ कंफर्म तौर पर जुड़ जाएगी। भारतीय टीम 2 नवंबर को श्रीलंका और फिर 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। टीम का आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड से होगा। अब देखना होगा कि हार्दिक नीदरलैंड के खिलाफ वापसी कर लेंगे, या फिर सीधे सेमीफाइनल में भारतीय उपकप्तान मैदान पर उतरेंगे। लेकिन सेमीफाइनल में फिलहाल अब उनका वापस आना तय माना जा रहा है। वहीं इसको लेकर रोहित शर्मा ने बताया कि, पांड्या की रिकवरी अच्छी चल रही है। हम उनकी हेल्थ को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की बात करें तो वह बांग्लादेश के खिलाफ फॉलो थ्रू में पैर मुड़ने के बाद चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनके लिगामेंट टीयर हो गया। इसमें तकरीबन 20 दिन किसी को भी रिकवर करने में लगते हैं। वहीं डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि जब तक हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं होंगे, उन्हें एनसीए में मेडिकल टीम की निगरानी में ही रखा जाएगा। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा था कि जरूरत पड़ने पर हार्दिक इंजेक्शन लेकर खेल सकते हैं। पर अब ऐसा लग रहा है कि हार्दिक पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन

सूर्या-शमी को मिला मौका

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी की टीम में एंट्री हुई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या 2 रन पर रनआउट हो गए थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उधर शमी दो मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चार विकेट लिए थे। यानी अब हार्दिक की वापसी के बाद इन खिलाड़ियों को बाहर करना मुश्किल होगा अगर यह दोनों अच्छा करते रहते हैं। वहीं आउट ऑफ फॉर्म श्रेयस अय्यर पर तलवार लटक रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ