'स्वीकार नहीं…', भारत की 125 रनों से हार पर भड़के श्रेयस अय्यर, गिनाई टीम की 1 नहीं, 2-2 गलतियां

Shreyas Iyer Statement: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की इस शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारत की हार को लेकर बात की.

Shreyas Iyer Statement

श्रेयस का बड़ा बयान (Image: Twitter/X)

Shreyas Iyer Statement: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के गेंदबाजी अटैक के सामने भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए और 76 रनों पर ऑलआउट हो गए. श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद चौथी हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर भड़के हुए नजर आए. उन्होंने टीम इंडिया की कई गलतियां गिनाई और साफ कर दिया कि यह हार स्वीकार्य नहीं है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की हार पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

श्रेयस अय्यर मैच के बाद इंटरव्यू देने आए और वो शर्मसार दिखाई दे रहे थे. इसी बीच उन्होंने टीम इंडिया की हार का असली कारण गेंदबाजों की खराब लेंथ और फिर खिलाड़ियों की पावरप्ले में खराब बल्लेबाजी को बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत खराब था. मैं इससे बेहतर शब्द का उपयोग नहीं कर सकता. इतने बड़े अंतर से हारना स्वीकार्य नहीं है.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें इस हार को स्वीकार करने की जरूरत है और अब यह देखना होगा कि चीजें कहां गलत हुई. हमने पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए और हम वहीं हार गए थे. गेंदबाजों को हार्ड लेंथ से फायदा हो रहा था और मुझे लगता है कि मैच में हमने इसका उतना फायदा नहीं उठाया. हमने निराशाजनक प्रदर्शन किया.’

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

टीम इंडिया सालों से T20I क्रिकेट खेल रही है लेकिन यह पहला मौका है, जब पिछले 5 मैचों में भारत को जीत नसीब नहीं हुई है. इसके पहले कभी भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा है. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20I बारिश के कारण रद्द हो गया. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे T20I में हार मिली. अब देखना होगा कि श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कैसे वापसी करते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया पर बरसे फिल साल्ट, तूफानी अर्धशतक से इंग्लैंड की नैया लगाई पार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ