‘सूर्यकुमार यादव ने मुझे जानकारी दी…’ इंग्लैंड सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा खुलासा

ENG vs IND: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पहली बार टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरी थी लेकिन शर्मनाक प्रदर्शन के चलते टीम को हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत से पहले टीम उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड के दौरे पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए दूसरी सीरीज होगी. इस सीरीज में कप्तान अय्यर अपनी कप्तानी में टीम को पहली सीरीज जीत दिलाना चाहेंगे. हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने नाम किया था लेकिन इसके बाद अचानक हुए बदलाव में श्रेयस को कप्तान नियुक्त कर दिया गया. सीरीज की शुरुआत से पहले श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा खुलासा किया और बताया है कि उनको सूर्यकुमार यादव से इस सीरीज से पहले बात की थी. 

विज्ञापन

सूर्या की कप्तानी में नहीं हारी एक भी सीरीज

साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. इसके बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था और सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया था. सूर्या की कप्तानी में ने टीम इंडिया ने 2 साल तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी. इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब भी दिलाया. हालांकि, श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही है और टीम को आयरलैंड के खिलाफ ही सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

सूर्या ने श्रेयस को क्या जानकारी दी?

इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत से पहले श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा से मिले सपोर्ट के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “सूर्या और रोहित एक जैसे ही व्यक्तित्व के लोग हैं. दोनों के साथ ही मैंने काफी क्रिकेट खेला है. यहां आने से कुछ समय पहले सूर्या की तरफ से मुझे कई सारी जानकारी मिली है कि मैनेजमेंट कैसे काम करता है और इस स्थिति में खिलाड़ी किस तरह से रिएक्ट करेंगे. हमारी ठीक-ठाक बात हुई और काफी कुछ सीखने का मिला है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ