कोहली-रोहित और धोनी को पीछे छोड़ नंबर 1 बनेंगे अभिषेक शर्मा! इतने रन बनाते ही टॉप पर होंगे काबिज

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर नंबर 1 बनने का शानदार मौका होगा. इस सीरीज में अगर वो महज 360 रन और बना लेते हैं तो वो रोहित शर्मा, विराट कोहली और धोनी जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ देंगे. पढ़िए पूरी खबर

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है. इस सीरीज में 5 मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज से पहले हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के ऊपर टिकी हुई हैं. दूसरी तरफ इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर ओपनर अभिषेक शर्मा एक बड़ा कारनामा कर सकते हैं. उनके पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी को पीछे छोड़ नंबर 1 का स्थान हासिल करने का मौका होगा. इसके लिए उन्हें कितने रन बनाने होंगे आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को दिखानी होगी शानदार फॉर्म

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 49 रनों की शानदार पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए भी उनका बल्ला जबरदस्त अंदाज में गरजता है. उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 288 रन बनाए हैं. इस सीरीज के 5 मैचों में अगर वो 360 रन और बना लेते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल, ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने 21 मैचों में 648 रन बनाए हैं. इस सीरीज में हर किसी की नजरें अभिषेक के स्ट्राइक रेट पर रहेंगी. अब तक उन्होंने खेले 6 मैचों में 214 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे हैं. 

विज्ञापन

ओपनिंग स्लॉट के लिए कांटे की टक्कर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में शामिल होने के बाद ओपनिंग स्लॉट के लिए जंग तीखी हो चुकी है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के ऊपर रन बनाने का दबाव है क्योंकि पीछे वैभव डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. वैभव ने बीते एक साल में अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित किया है. हाल ही में उन्होंने इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में फैंस को उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है. किसी भी ओपनर का खराब फॉर्म उनको प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ