IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 133 रन जोड़ दिए. उनकी इस तूफानी शुरुआत को देखकर कप्तान श्रेयस अय्यर भी हैरान रह गए. मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अय्यर ने खुद माना कि ओपनर्स ने जिस अंदाज में रन बनाए, वैसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था. भारत ने 199 रन का लक्ष्य महज 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
अभिषेक और वैभव की बल्लेबाजी देख दंग रह गए अय्यर
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह के शॉट लगाए, उन्हें देखकर वह हैरान थे. अय्यर ने बताया कि जब वह और संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, तब गेंद सीम हो रही थी. ऐसे में उनके मन में सवाल आया कि शुरुआती बल्लेबाजों ने इन परिस्थितियों में इतनी आसानी से रन कैसे बना लिए.
अय्यर के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने इससे पहले कभी पांच ओवर के भीतर 100 रन बनते हुए नहीं देखे थे. अभिषेक और वैभव ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और भारतीय टीम के लिए जीत की राह आसान कर दी.
न्यूजीलैंड को 200 रन से पहले रोकने के लिए बनाया खास प्लान
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंदबाजों की रणनीति के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि विदेशी दौरे पर जेट लैग और अलग परिस्थितियों के बीच खुद को ढालना आसान नहीं होता, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार तरीके से हालात का सामना किया.
अय्यर ने बताया कि 10 ओवर के बाद जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे और गेंदबाजों के खिलाफ छक्के लगा रहे थे, तब उन्होंने गेंदबाजों को यॉर्कर और वाइड यॉर्कर डालने की सलाह दी. इस रणनीति से न्यूजीलैंड की रन गति पर लगाम लगाने में मदद मिली. भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम को 200 रन के आंकड़े तक पहुंचने से पहले रोक दिया.
सीरीज में भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त
वेलिंगटन में तीसरा टी20 जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए शुरुआती दोनों मुकाबलों में भी भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी.
संबंधित खबरें
WPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
1 hr agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
3 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
4 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
5 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
5 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines