Shivam Dube 3 Sixes Mohammad Nabi Rohit Sharma-Virat kohli Reaction: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को मुरीद बना लिया। रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में दुबे ने तूफानी बल्लेबाजी की। युवराज सिंह को अपनी इंस्पिरेशन मानने वाले शिवम दुबे ने उन्हीं की स्टाइल में बैक टू बैक 3 छक्के कूट डाले।
ये नजारा 10वें ओवर में देखने को मिला। मोहम्मद नबी अपना दूसरा ही ओवर डालने आए थे। नबी ने पहली गेंद तो जैसे-तैसे डाल ली, लेकिन जैसे ही दूसरी बॉल डाली, दुबे ने इसे डीप फॉरवर्ड पर ठोक डाला। ये गगनचुंबी छक्का देख दर्शकों में जोश भर गया। इसके बाद नबी की लय बिगड़ गई।
अगली गेंद पर दुबे घुटने के बल बैठे और एक बार फिर उसी दिशा में तगड़ा छक्का ठोक डाला। इस छक्के को देख कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी दंग रह गए। उन्होंने हैरान कर देने वाले रिएक्शन दिए। दोनों का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।
तीसरी बॉल को एक बार फिर शिवम दुबे ने फुलटॉस बनाकर उठाया और उसी दिशा में तीसरा छक्का ठोक तबाही मचा दी। बैक-टू-बैक तीन छक्के देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। हालांकि अगली गेंद पर एक और उससे अगली पर एक रन लेकर मोहम्मद नबी ने जैसे-तैसे ये ओवर खत्म किया। नबी के इस ओवर से कुल 21 रन आए। खास बात यह है कि इसके बाद उन्होंने एक भी ओवर करने का रिस्क नहीं लिया।
शिवम दुबे ने इस मैच में तूफानी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 63 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। उनके साथ दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल ने भी दमदार बैटिंग की। जायसवाल ने 35 गेंदों में 5 छक्के, 6 छक्के ठोक 68 रन जड़े। जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 9 रन बनाए। टीम इंडिया की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने ये मैच 15.4 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया।
बैक टू बैक फिफ्टी
शिवम दुबे की ये लगातार दूसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने पहले टी-20 में नाबाद 60 रन जड़े थे। साथ ही एक विकेट भी लिया था। अब उन्होंने बैक टू बैक फिफ्टी जमाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। युवा खिलाड़ी के नाम अब 20 मैचों में 3 अर्धशतक हो गए हैं। उनका औसत 35 से ज्यादा और स्टाइक रेट करीब 140 है। कहना गलत नहीं होगा कि शिवम दुबे भविष्य के लिए टीम इंडिया के युवराज सिंह साबित होंगे।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर
ये भी पढ़ें:- Ishan Kishan के खिलाफ हुए दिग्गज खिलाड़ी, एक फैसले से मुश्किल में करियर
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में किसे करनी चाहिए कप्तानी, युवराज सिंह ने दिया सटीक जवाब
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: विराट कोहली से हुई बड़ी गलती, पूरी टीम को भुगतना पड़ा खामियाजा
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
23 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines