‘लड़की का चक्कर बाबू भईया, लड़की का चक्कर...’ तो ऐसे टीम से बाहर हुए शिखर धवन!

Shikhar Dhawan Shared Girlfriend Incident: शिखर धवन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार सलामी बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. धवन ने हाल ही में अपनी बुक लॉन्च की. इसी बीच उन्होंने अपने जवानी के दिनों का किस्सा साझा किया, वो गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे थे, तभी उन्हें एक सीनियर सिलेक्टर ने देख लिया.

Shikhar Dhawan

धवन ने बताई खास स्टोरी

Shikhar Dhawan Shared Girlfriend Incident: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन ने अब अपने करियर में नए पड़ाव की शुरुआत की है. 40 साल के इस पूर्व ओपनर ने 15 दिसंबर को अपनी ऑटो बायोग्राफी ‘द वन: क्रिकेट, माय लाइफ एंड मोर’ रिलीज की. धवन ने इसी बीच अपनी जवानी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जब गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए सिलेक्टर ने उन्हें देख लिया था. इसके बाद उनके प्रदर्शन में भारी गिरावट आई और वो टीम से बाहर हो गए.

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ घूमना पड़ा भारी

शिखर धवन ने ऑटो बायोग्राफी जारी करते हुए बताया कि एक बार चयनकर्ता ने उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए देख लिया. धवन ने कहा कि जवानी के दिनों में वो अपनी एक ब्रिटिश लड़की के साथ बहुत ज्यादा समय बिता रहे थे और खेल पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा. उनका प्रदर्शन खराब रहा और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

धवन ने अपनी किताब में बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वो अपनी ब्रिटिश गर्लफ्रेंड एलेन के साथ होटल लॉबी में घूम रहे थे. टीम मैनेजमेंट को ये बात पता चल गई और एक सीनियर सिलेक्टर ने उन्हें देख लिया. उन्होंने उस समय कुछ नहीं बोला लेकिन बाद में जब उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा, तो उनके लिए मौके कम हो गए और वो टीम से बाहर हो गए. हालांकि, धवन ने बाद में कमाल की वापसी की और वो टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेलने में सफल हुए.

विज्ञापन

धवन ने विराट कोहली की तारीफों में गढ़े कसीदे

शिखर धवन और विराट कोहली की दोस्ती के बारे में हर एक क्रिकेट फैन को पता है. धवन का मानना है कि विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने चाहिए. उन्होंने इसी बीच कोहली की फिटनेस और अनुशासन की बात की. धवन ने कहा कि कोहली बेहद फिट हैं और वो कब तक खेलेंगे, ये उनके दिल पर निर्भर करता है. धवन ने इसी बीच 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ