Shardul Thakur: आईपीएल 2023 के नौवें मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 81 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच के हीरो शार्दूल ठाकुर रहे, जिन्होंने 29 बॉल पर 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी से शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। वह इस लीग में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
शार्दुल ने तोड़ा डीके का रिकॉर्ड
7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए शार्दुल ने 68 रन बनाते ही आरसीबी के सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को पीचे छोड़ा है। शार्दुल ने 29 गेंद पर 9 चौके 3 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए, जबकि दिनेश कार्दिक ने पिछले सीजन आरसीबी की तरफ से खेलते हुए नंबर 7 पर उतरकर दिल्ली के खिलाफ 34 गेंदों में 66 रन ठोके थे।
रसेल के नाम दर्ज है सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने ने सीएसके के खिलाफ साल 2018 में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रन बनाए थे। वहीं ड्वेन ब्रावो ने इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए थे।
मैच का पूरा हाल
अगर मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 89 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बैटिंग पर आए शार्दूल ठाकुर आए और उन्होंने 29 बॉल पर 68 रन ठोक दिए। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ 103 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 204 रनों तक पहुंचाया। इसके बाद केकेआर ने आरसीबी को 127 रन पर समेट दिया। इस तरह केकेआर ने 81 रनों से मैच जीद लिया।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
23 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines