क्या गिल को टीम इंडिया में फिट करने के लिए तिलक बनेंगे 'बलि का बकरा'? सिलेक्टर्स के बीच हुई चर्चा का खुलासा

एशिया कप में टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड को लेकर अलग-अलग तरह के अपडेट आते रहते हैं। शुभमन गिल के भी टीम में शामिल होने की अफवाहें हैं। उनके लिए तिलक वर्मा को बाहर करने की चर्चा हुई थी।

Asia Cup, Shubman Gill, Tilak Varma

तिलक बनेंगे बलि का बकरा?

Team India Selection: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान कल देखने को मिलेगा। सिलेक्टर्स की बैठक होगी और पता चलेगा कि कौन से खिलाड़ी यूएई में भारत का नेतृत्व करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से देखने को मिलेगी। भारतीय टीम में शुभमन गिल की एंट्री होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसके लिए कोई खिलाड़ी बलि का बकरा बन सकता है। तिलक वर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई थी।

विज्ञापन

गिल को शामिल करने के लिए तिलक वर्मा की चढ़ेगी बलि?

शुभमन गिल का IPL 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इसी वजह से सिलेक्टर्स चाहते हैं कि गिल की टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में भी एंट्री देखने को मिले। भारत के लिए काफी समय से गिल ने टी20 नहीं खेला है। भारत के शुरुआती चार बल्लेबाज अब तक फिक्स रहे हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हैं। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आते हैं।

विज्ञापन

अगर गिल को शामिल करना है, तो किसी खिलाड़ी की बलि चढ़ सकती है। एक्सप्रेस स्पोर्ट्स ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि सिलेक्टर्स के बीच इस विषय में चर्चा हुई थी कि तिलक वर्मा को टीम इंडिया से ड्रॉप करके शुभमन गिल को शामिल किया जाए। खबर में यह भी बताया गया कि चयनकर्ताओं को यह भी महसूस हुआ कि तिलक को टीम से बाहर करना उनके खिलाफ अन्याय होगा। अभी टीम फाइनल नहीं हुई है और संभव है कि बीसीसीआई यह बड़ा फैसला ले लें।

तिलक वर्मा हैं दुनिया के नंबर 2 T20I बल्लेबाज

तिलक वर्मा को जब से टीम में जगह मिली है, उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। तिलक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से उन्हें नंबर 3 पर भेजे जाने की मांग की थी। वर्मा को मौका मिला और इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्मा इसी वजह से मौजूदा समय में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में दुनिया के नंबर 2 बल्लेबाज हैं, वहीं पहले पायदान पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। तिलक ने अब तक 25 T20I मैच खेलते हुए 749 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें इग्नोर करना बड़ी गलती होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ