News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
TKR vs SNP: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो चुकी है। जहां पर चौथे मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर शाहरुख खान की टीम के लिए अनुभवी सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने बेहद शानदार पारी खेली। मुनरो की धमाकेदार पारी के कारण ही ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भी किंग खान की टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 57 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका साथ देते हुए एलेक्स हेल्स ने भी अहम 47 रनों की पारी खेली। हेल्स ने भी 4 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जिसके बाद भी नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 231 रन बनाए। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने 2 विकेट अपने नाम किया।
Colin Munro’s big hundred and four wickets from Usman Tariq steer Trinbago Knight Riders to a comfortable win 👏
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 17, 2025
Scorecard 🔗 https://t.co/6rlnkTEwik pic.twitter.com/zBKQWAGbUR
सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो काइल मेयर्स ने 32 रनों की पारी खेली। वहीं उनका साथ देते हुए आंद्रे फ्लेचर ने भी 41 रन बनाए। रिली रोसो ने भी अहम 38 रन बनाए। वहीं अंत में कप्तान जेसन होल्डर ने भी 44 रन बनाए। हालांकि उसके बाद भी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 12 रनों से मुकाबला जीत लिया। शाहरुख खान की टीम के लिए पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तरिक ने 4 विकेट अपने नाम किया। वहीं मोहम्मद आमिर ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025 के सिलेक्शन को लेकर सामने आए 4 बड़े अपडेट, इन खिलाड़ियों का बाहर होना तय
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।